उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर, देंखे……..

देहरादून: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने वर्ष 2026 के लिए बहुप्रतीक्षित परीक्षा कैलेंडर(UKPSC Exam Calendar 2026) जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में विभिन्न विभागों में होने वाली मुख्य परीक्षाओं की प्रस्तावित तिथियां घोषित की गई हैं। आयोग के इस फैसले से लंबे समय से तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है, क्योंकि अब वे अपनी पढ़ाई की रणनीति को बेहतर तरीके से प्लान कर सकेंगे।

अप्रैल से शुरू होगा परीक्षा का सिलसिला
जारी UKPSC Exam Calendar 2026 के अनुसार, उत्तराखंड न्यायिक सेवा (सिविल जज) मुख्य परीक्षा 21 से 24 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। इसके तुरंत बाद PCS मुख्य परीक्षा 2025 का आयोजन 27 से 30 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा। इससे साफ है कि अप्रैल माह से ही बड़े स्तर की परीक्षाओं का दौर शुरू हो जाएगा।

मई-जून में प्रवक्ता और अन्य परीक्षाएं
माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज (GIC) प्रवक्ता भर्ती परीक्षाएं मई और जून में चरणबद्ध तरीके से आयोजित होंगी। 9 मई को भौतिक विज्ञान, 10 मई को नागरिक शास्त्र, 30 मई को हिंदी और 31 मई को इतिहास विषय की परीक्षा प्रस्तावित है। इसके अलावा 19 मई को समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा भी आयोजित की जाएगी।
11 जून को कृषि विषय की परीक्षा होगी, जबकि जुलाई में गणित (5 जुलाई) और जीव विज्ञान (12 जुलाई) विषयों की परीक्षाएं प्रस्तावित हैं।

जुलाई से दिसंबर तक चलेगा परीक्षा कार्यक्रम
आयोग ने जुलाई से लेकर दिसंबर 2026 तक का विस्तृत शेड्यूल जारी किया है। 19 जुलाई को उच्च न्यायालय में सहायक, टाइपिस्ट, लाइब्रेरियन और अनुवादक पदों की स्क्रीनिंग परीक्षा आयोजित होगी। 26 जुलाई को अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी।
इसके बाद 23 अगस्त को रसायन विज्ञान, 20 सितंबर को वाणिज्य और 27 सितंबर को भूगोल विषय की परीक्षा प्रस्तावित है। अक्टूबर में 11 तारीख को अर्थशास्त्र, 18 को समाजशास्त्र और 23 अक्टूबर को संस्कृत विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

नवंबर और दिसंबर में भी परीक्षाएं जारी रहेंगी, जिसमें 29 नवंबर को गृह विज्ञान और 6 दिसंबर को कला विषय की परीक्षा प्रस्तावित है।

रविवार को होंगी अधिकांश परीक्षाएं
आयोग ने अधिकतम अभ्यर्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अधिकांश परीक्षाएं रविवार के दिन आयोजित करने का निर्णय लिया है। कुछ तिथियां आरक्षित भी रखी गई हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर संशोधन या अन्य परीक्षाएं कराई जा सकें।

तिथियों में बदलाव संभव
आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह परीक्षा कैलेंडर (UKPSC Recruitment 2026)प्रस्तावित है और परिस्थितियों के अनुसार इसमें बदलाव किया जा सकता है। इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *