आज 22 नवंबर 2026 दिन रविवार, क्या कहते है आपकी किस्मत के सितारे, जानिए अपना राशिफल……….

मेष राशि
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। मेहनत के बल पर आपको धन लाभ होगा। किसी के प्रति अपनी राय को अपने तक ही सीमित रखना चाहिए। आपका सोशल नेटवर्क मजबूत बनेगा। व्यापार में आपकी मुलाकात अनुभवी लोगों से होगी, उनसे व्यापार से जुड़ी जानकारी मिलेगी। आज आप बच्चों के किसी निर्णय में उनका पूरा सपोर्ट करेंगे। पारिवारिक रिश्ते में हो रही गलतफहमियां आज दूर होंगी, रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। स्टूडेंट्स आज स्कूल ट्रिप पर कहीं बाहर जा सकते हैं। आज आपका घर खुशियों से भरा रहेगा। अस्थमा की समस्या से परेशान लोगों को आज काफी आराम मिलेगा।

 

 

 

 

वृष राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए आपको नए अवसर मिलेंगे। किसी को उधार दिया हुआ पैसा आज आपको अचानक वापस मिल सकता है। व्यापार में किसी व्यक्ति से फायदा मिलने की उम्मीद बढ़ेगी, आपका उत्साह बढ़ेगा। भाई-बहनों से आपको पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आज घर में कोई फंक्शन होने से आपके शेड्यूल में बदलाव आ सकता है। पहले से शुरू किए गए ज्यादातर काम आज पूरे होंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

 

 

 

 

मिथुन राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है, आज आप जो भी काम शुरू करेंगे उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। जो लोग सरकारी नौकरी से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। लंबे समय से प्रमोशन में आ रही रुकावट आज दूर होगी। जिनकी जॉब अभी नई-नई शुरू हुई है, उनको ऑफिस में कलीग का सहयोग मिलेगा। घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे छात्रों को और मेहनत करने की जरूरत है, जल्द ही मेहनत का लाभ आपको मिलने वाला है। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

 

 

 

 

कर्क राशि
आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आज आपको करियर में सफलता मिलने वाली है, यह आपको किसी सपने जैसा महसूस होगा। आज बिजनेस में आपको बड़ा धन लाभ होगा। आज आपके सभी कार्य सुचारू रूप से होते रहेंगे, जिससे आप रिलैक्स महसूस करेंगे। शत्रु पक्ष आज आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। जो लोग लकड़ी के व्यापार से जुड़े हैं, आज उनको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलेगा। किसी मनोरंजक स्थान की सैर करने का प्लान बनाएंगे। पारिवारिक सौहार्द में वृद्धि होगी।

 

 

 

 

सिंह राशि
आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आज परिवार के लोगों से आपको भरपूर सहयोग प्राप्त होगा, खासकर आपके प्रति बड़ों का प्यार बना रहेगा। साथ ही बच्चे भी आपसे खुश रहेंगे। आज आप किसी नए बिजनेस को शुरू करने का विचार कर सकते हैं। आज किसी भी कार्य में सफलता आपके हाथ जरूर लगेगी। आज तरक्की के किसी भी अवसर को अपने हाथ से न जाने दें, कोई भी छोटा चांस आपको मालामाल बना सकता है। आज कम मेहनत में ज्यादा फल पाने वाला दिन है, इसे आप अपने परिश्रम से और भी अच्छा बना सकते हैं।

 

 

 

 

 

कन्या राशि
आज आपका दिन बेहतर रहने वाला है। आज सोचे हुए काम करने के लिए और अपनी योजनाओं को पूरा करने के लिए दिन अच्छा रहेगा। इतने दिनों से जो दिमाग में चल रहा था, आज करने का दिन है, किस्मत का साथ मिलेगा। किसी रिश्तेदार से चल रही अनबन आज समाप्त होगी। आपको अपने गुण और अपने काम के कारण तारीफ मिल सकती है। आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। ऑफिस में आज जो जिम्मेदारी आपको मिले उसे स्वीकार करें। घर-परिवार में शांति बनी रहेगी। सेहत के मामले में सावधान रहें, साथ ही खान-पान पर भी ध्यान दें।

 

 

 

 

तुला राशि
आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज आपके सामने जो भी कठिन मामले हैं, उन पर बातचीत कर सकते हैं, हालांकि बातचीत करना थोड़ा कठिन भी रहेगा पर बाद में सफलता मिलेगी। आज आप जितनी मेहनत करेंगे, आने वाले दिनों में आपको उतना ही फायदा होगा। आज आप अपने दोस्तों के साथ शाम को डिनर पर जा सकते हैं, पर याद रखें देर रात होने से पहले घर वापस आ जाएं, नहीं तो माता से डांट पड़ सकती है। आज स्टूडेंट्स किसी विषय में अपने भाई की मदद ले सकते हैं जिससे उन्हें काफी हेल्प मिलेगी।

 

 

 

 

वृश्चिक राशि
आज आपकी शुरुआत बढ़िया होने वाली है। प्रॉपर्टी डीलर्स को किसी बड़ी डील से अच्छा मुनाफा होगा। आज आपको दूसरों से सोच-समझकर बात करने की जरूरत है। जीवनसाथी आपकी बात को अहमियत देंगे, इससे आपको खुशी होगी। छात्र आज कोई नया कोर्स जॉइन करने का मन बनाएंगे। आज अपने पिता की सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। फिजूल खर्चों को बंद करके अपने बैंक बैलेंस को मजबूत करेंगे। प्राइवेट शिक्षकों के ट्रांसफर में आ रही रुकावटें आज खत्म होंगी, ट्रांसफर आपकी मनपसंद जगह पर होगा।

 

 

 

 

धनु राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। संतान पक्ष से मन को संतोष मिलेगा। जो लोग बिजनेस शुरू करना चाहते हैं या नौकरी में नए अवसर खोज रहे हैं, उनके लिए अनुकूल समय है। जमीन से संबंधित मामलों के समाधान के लिए किसी अनुभवी की सलाह लेना अच्छा रहेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा जिससे कार्यों को आसानी से पूरा करने में सफल होंगे। आज आपको जो भी बेहतर परिणाम हासिल होंगे, उसमें आपकी योग्यता और दूरदृष्टि की प्रमुख भूमिका होगी। लवमेट आज कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे।

 

 

 

 

मकर राशि
आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आप अपने बड़े भाई से प्रॉपर्टी से रिलेटेड कोई बात करेंगे और फाइनेंस संबंधित कुछ योजनाएं बनाएंगे। आज आप परिवार को जोड़कर रखने की भूमिका निभाएंगे। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। आज आप बेवजह किसी मामले में उलझने से बचें। अगर आपने किसी कंपनी में इंटरव्यू दिया है तो आज आपको जॉइनिंग के लिए कॉल आ सकता है। आपके अच्छे विचार समाज में अलग पहचान बनाने में मदद करेंगे। आप अपनी दिनचर्या में बदलाव कर सकते हैं। आज आपको स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।

 

 

 

 

कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होने के योग बने हुए हैं। आपके सहयोगी और मित्रों का साथ मिलने से आज आपके बिजनेस में चल रही परेशानियां दूर हो जाएंगी। काफी दिनों से चल रही EMI आज पूरी हो जाएगी। आपके पिता जी आपको काम सौंपेंगे जिसे आप बखूबी पूरा करेंगे। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है, पढ़ाई में मन लगेगा। ऑफिस में वर्कलोड ज्यादा होने पर भी आप अपनी स्पीड मेंटेन कर लेंगे। आप अपने दोस्तों के साथ किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बनाएंगे। शिक्षकों को आज उनकी मेहनत और लगन देखकर सम्मानित किया जाएगा।

 

 

 

 

मीन राशि
आज अकारण शुरू हुई बाधाएं पूरी तरह से समाप्त हो जाएंगी। आज आपको ननिहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप विदेश में व्यापार करने की योजना बनाएंगे। आपकी सोशल मीडिया पर किसी से बात हो सकती है, जिससे आपको भविष्य में बहुत फायदा होगा। आज बच्चे घर के काम में माता की मदद करेंगे, जिससे माता उनसे प्रसन्न रहेंगी। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। आप अपने आप को काफी तरोताजा महसूस करेंगे, जिससे आप अपने सभी कार्यों को समय पर पूरा करने में सफल होंगे। आज मित्रों की सहायता से आपको आय के अवसर मिलेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *