उत्तराखंड में नवंबर महीने में भी मौसम शुष्क बना हुआ है और दिन में तेज धूप के कारण तपिश बरकरार है……..

देहरादून: प्रदेश में इन दिनों मौसम शुष्क है और पहाड़ से मैदान तक तेज धूप खिल रही है। जिससे दिन में तपिश बनी हुई है। इसके साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक बने हुए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। पहाड़ों में पाला और घाटी वाले क्षेत्रों में हल्का कोहरा छाया रह सकता है।

सुबह से ही तेज धूप
शनिवार को देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही तेज धूप खिली रही। तड़के कहीं-कहीं हल्के कोहरे का असर रहा। वहीं, मसूरी समेत आसपास के क्षेत्रों में रात को पाला गिरने से वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई। दून में दिनभर धूप खिलने से मौसम में गर्माहट महसूस की गई।

इसके साथ ही दिन का तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई।

प्रदेशभर में शुष्क रह सकता है मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, रविवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रह सकता है। अधिकतम तापमान सामान्य या उससे अधिक बना रहने की संभावना है। फिलहाल मौसम में किसी बड़े परिवर्तन की संभावना नहीं है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *