उत्तराखंड में भाजपा सरकार का चुनावी दांव, रोजवेज बसों में महिलाओं को फ्री सवारी की तैयारी…….

उत्तराखंड: अगले साल उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव है। जिसके लिए भाजपा ने अभी से बिसाद बिछानी शुरू कर दी है। उत्तराखंड में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा सरकार महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने की तैयारी में है।

उत्तराखंड की भाजपा सरकार राज्य की महिलाओं को रोजवेज बसों में मुफ्त सफर करवाने की तैयारी कर रही है। उत्तराखंड रोडवेज प्रबंधन ने शासन को इसका प्रस्ताव भेजा है।

जल्दी ही धामी सरकार इसकी घोषणा कर सकती है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मातृशक्ति को यह सौगात दे सकते हैं।

बता दें कि रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने सभी आयु वर्ग की महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की मांग को लेकर सीएम धामी से भी मुलाकात की थी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *