उत्तराखंड में संजय मिश्रा बोले- पहाड़ों के बिना अधूरी हैं रोमांटिक फिल्में, बेटी का दाखिला कराया नैनीताल में…….

नैनीताल: अभिनय की दुनिया में पहाड़ जितना मुकाम हासिल कर चुके मशहूर अभिनेता संजय मिश्रा का कहना है कि हरे भरे पहाड़ मेरा पहला प्रेम है, जिनका अद्भुत आकर्षण पहाड़ों की ओर खींच लाता है। कोई भी रोमांटिक फिल्म पहाड़ों के श्रृंगार के बिना पूरी नहीं हो सकती। नैनीताल भ्रमण पर पहुंचे अभिनेता संजय मिश्रा ने शनिवार को यह विचार व्यक्त किए।

रोमांटिक फिल्म पहाड़ों के श्रृंगार बिना पूरी नहीं हो सकती
अभिनेता संजय मिश्रा ने कहा कि पहाड़ ही हैं, जो धरती की छटा को निखारते हैं। फिल्मों में पहाड़ों के लिए खास जगह होती है। यदि सही पूछो तो कोई भी रोमांटिक फिल्म पहाड़ों के बिना पूरी नहीं होती। यही वजह है कि नैनीताल हो या कश्मीर की वादियां, अक्सर रुपहले पर्दे पर सुंदर रंग बिखेरती नजर आती हैं।

बेटी की पढ़ाई नैनीताल में
पहाड़ों से अभिभूत होकर उत्तराखंड में घर बनाया और अब अपनी बेटी की शिक्षा दीक्षा नैनीताल के शेरवुड कॉलेज में पहाड़ों में देने जा रहे हैं। व्याह यहीं से रचाया और आने वाली फिल्मों की शूटिंग, इन्हीं पहाड़ों में करने की अभिलाषा रखते हैं। यह अभी से नहीं, बल्कि वर्षों पुरानी हैं। पहाड़ों की सुंदरता में खूब कसीदे पढ़े और कहा कि इन्हें कुदरत के रंग में संवारने और संभालने की हम सबकी जिम्मेदारी है। पर्वतों के साथ छेड़छाड़ एक दायरे के भीतर होनी चाहिए।

पिछले दिनों कर्तव्य और वध सिनेमाघरों में हुई रिलीज
अभिनेता संजय मिश्रा ने बताया कि फिल्मो की शूटिंग बेहद व्यस्त रहने के बावजूद वह समय निकालकर पहाड़ों की ओर रवाना हो जाते हैं। इन दिनों वह निर्माणाधीन फिल्म गोलमाल, धमाल और प्रीतम प्यारे की शूटिंग कर रहे हैं। पिछले दिनों कर्त्तव्य और वध 2 सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *