गंगा दशहरा पर हरिद्वार जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, रेलवे ने किया स्पेशल ट्रेनों का एलान, देखें शेड्यूल………

देहरादून: हरिद्वार में 25 मई सोमवार को आयोजित होने वा गंगा दशहरा मेला में जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे ने विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है। 04308/04307 नंबर की मेला विशेष ट्रेन 25 मई और 26 मई को चलेगी, जिसमें सिर्फ अनारक्षित कोच लगाए जाएंगे।

दिल्ली से रात 11:30 बजे रवाना होगी ट्रेन
04308 नंबर को मेला विशेष ट्रेन हरिद्वार से 25 व 26मई को शाम पौने चार बजे चलेगी और रात साढ़े नौ बजे दिल्ली शाहदरा पहुंचेगी। दिल्ली शाहदरा से रात 11:30 बजे चलकर सुबह सवा चार बजे हरिद्वार पहुंचेगी।

रास्ते में इसका ठहराव रुड़की, तपरी, शामली, बड़ौत, बागपत रोड और नोली में होगा। एक अन्य मेला विशेष ट्रेन हरिद्वार से लखनऊ के बीच भी चलेगी। ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि होती है, जब लाखों श्रद्धालु हर की पौड़ी और अन्य प्रमुख घाटों पर पवित्र गंगा नदी में डुबकी लगाते हैं।

25 मई से शुरू होगा स्नान
स्नान और दान का समय दशमी तिथि 25 मई की भोर से शुरू हो जाएगी, इसलिए श्रद्धालु सूर्योदय के समय से ही गंगा स्नान कर सकेंगे। हर की पौड़ी पर विशेष गंगा आरती और शाम के समय दीपदान का आयोजन किया जाता है, जिसमें शामिल होने के लिए देश भर से पर्यटक आते हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *