उत्तराखंड में सीएम धामी का बड़ा फैसला, विकास और आपदा प्रबंधन के लिए 74 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति की मंजूर………

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 74 करोड़ की धनराशि को दी मंजूरी। बागेश्वर के बेडा-मझड़ा करीमपुर में हेलीपैड निर्माण के लिए 8.91 करोड़ स्वीकृत।

गंगोत्री धाम में सीवर लाइन और सार्वजनिक शौचालय से जुड़े कार्यों के लिए 4.99 करोड़ मंजूर।

आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों की मरम्मत और पुनर्निर्माण के लिए 30 करोड़ की स्वीकृति।

उत्तराखंड के 8 जिलों में राहत-बचाव, पुनर्निर्माण और क्षमता निर्माण के लिए 1.08 करोड़ मंजूर।

खटीमा के 7 गांवों को बाढ़ से सुरक्षा देने के लिए 4.01 करोड़ की योजना स्वीकृत।

भारत-नेपाल सीमा पर जगबूढ़ा नदी से सिसैया, मेलाघाट और SSB कैंप की बाढ़ सुरक्षा के लिए 4.62 करोड़ मंजूर।

चमोली में आपदा प्रभावित मार्गों से मलबा हटाने और मार्ग खोलने के लिए इस्तेमाल JCB/पोकलैंड के भुगतान हेतु 3.18 करोड़ स्वीकृत।

भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली के रखरखाव के लिए 2 करोड़, सैटेलाइट फोन रिचार्ज के लिए 1.90 करोड़ मंजूर।

हरबर्टपुर में ठोस अपशिष्ट परियोजना के लिए 3.27 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।

चौबट्टाखाल के चलकुडिया-मसमोली-नौखोली मोटर मार्ग का नाम शहीद मंदीप सिंह नेगी के नाम पर रखने को सीएम धामी की मंजूरी। सीएम धामी का फोकस विकास, आपदा प्रबंधन और जनसुरक्षा को मजबूती।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *