जनभावनाओं का सम्मान: उत्तराखंड सरकार ने हरेला पर्व का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया


रैबार डेस्क: उत्तराखंड सरकार (Uttarakhand Government) ने हरेला (Harela) पर्व को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है।लंबे समय से उत्तराखंड के हरेला लोकपर्व पर सार्वजनिक अवकाश (Holiday) घोषित करने की मांग उठ रही थी।


शासन द्वारा आज साल 2021 की सार्वजनिक अवकाश सूची जारी की गई है। जिसमें हरेला पर्व को भी शामिल किया गया है। 16 जुलाई 2021 को हरेला का अवकाश घोषित किया गया है। इस वर्ष 24 सार्वजनिक अवकाश व 18 निर्बन्धित अवकाश है। प्रभारी सचिव सामान्य प्रशासन पंकज पांडेय ने सार्वजनिक अवकाशों की अधिसूचना जारी की है।

 

हरेला पर्व प्रकृति संरक्षण व पर्यावरण बचाने का संदेश देता है। यह कुमाऊं अंचल में धूम धाम से मनाया जाता है। लोगों की लंबे समय से मांग थी कि इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाय। इस बार त्रिवेंद्र सरकार ने यह मांग पूरी करते हुए हरेला का अवकाश घोषित किया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *