आज दिन शनिवार 19 जून क्या कहतें हैं आपकी किस्मत के सितारें-जानिए अपना राशिफ़ल ….

मेष:: इस राशि के जातक बाजार के कॉन्पिटिशन से परेशान रहेंगे। सामान के भाव कंपटीशन के चक्कर में कम रखने पड़ सकते हैं, इससे मुनाफा कम होगा। शत्रु आपके इमोशंस का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। मानसिक रूप से मजबूत बने रहकर लाभ कमाया जा सकता है।

 

वृषभ:: वृष राशि के जातक परिस्थिति के अनुसार अपने आप को ढालने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में मिलने वाले मौकों का फायदा उठाने के लिए दिन अच्छा है। अपनी योजनाओं के क्रियान्वयन पर आप का फोकस बढ़ेगा। प्रोडक्ट के डेवलपमेंट में आपकी क्रिएटिविटी निखर कर आएगी। धन लाभ की दृष्टि से समय बहुत अच्छा है।

 

मिथुन:: मिथुन राशि के जातक पारिवारिक सहयोग से कामकाज की परिस्थितियों को बेहतर बनाने में सफल रहेंगे। जमीन-जायदाद में किए हुए पुराने निवेश से मोटा लाभ कमा सकते हैं। आर्थिक लिहाज से समय अच्छा रहेगा। जमीन से संबंधित पुराने विवाद आज खत्म होंगे।

 

कर्क:: कर्क राशि के जातक अपने कार्य के प्रचार प्रसार के लिए सोशल मीडिया का उपयोग करेंगे। जरूरी काम को पूरा करने के लिए यात्रा की संभावना भी बन रही है। पराक्रम का प्रदर्शन कर ऑफिस में छवि सुधारने में सफल रहेंगे। व्यवसाय से जुड़ी हुई अच्छी खबर आज आपको मिल सकती है।

 

सिंह:: सिंह राशि के जातक अपने सादे व निष्पक्ष व्यवहार से दूसरों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। ईमानदारी से नियम कायदे के अनुसार अपने काम को करेंगे। आपका व्यवहार कुशल वह मिलनसार व्यक्तित्व लोगों के साथ व्यावसायिक संबंध बनाने में मददगार साबित होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है।

 

कन्या:: कन्या राशि के जातकों के खुद को ज्ञानी समझने तथा दूसरों के काम में मीन मेख निकालने की प्रवृत्ति की वजह से आज वह कार्यक्षेत्र में अकेले पड़ सकते हैं। टीम वर्क में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य है। सेहत से जुड़े कुछ खर्चे तंग कर सकते हैं।

 

तुला:: तुला राशि के जातकों में अपनी प्रतिभा प्रदर्शन का जुनून रहेगा। दूसरों की आलोचनात्मक समीक्षा आपके जुनून को और बढ़ा देगी। अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में कामयाब रहेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से खर्च बड़े रहेंगे। व्यापारी वर्ग माल की खरीद पर धन खर्च करेगा।

वृश्चिक:: वृश्चिक राशि के जातक आज लोगों के साथ मेलजोल बढ़ाने का प्रयास करेंगे। दूसरों को उचित मान सम्मान व आदर देंगे, तो आपको भी वह जरूर मिलेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से लाभ की अच्छी संभावना बन रही है। सेना खिलाड़ी, भौतिक विशेषज्ञ, वैज्ञानिकों, कंप्यूटर से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा समय है।

 

धनु:: धनु राशि कि जातकों में आज परोपकार की भावना रहेगी। कार्यक्षेत्र में निष्पक्ष व्यवहार करेंगे और दूसरों की सहायता के लिए भी आगे आएंगे। मिलजुल कर कार्य करने से काम बहुत आसान हो जाएगा। सौहार्दपूर्ण माहौल रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। लाभ की अच्छी संभावना बन रही है।

मकर: :मकर राशि के जातकों की बहुमुखी प्रतिभा कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएगी। अपने स्वाभिमान की रक्षा के लिए किसी तरह का कोई समझौता करना पसंद नहीं करेंगे। खुफिया विभाग, राजनीति और वकालत से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा दिन है। थोड़ी मात्रा में धन प्राप्ति का योग हैं। बड़े लाभ के लिए कुछ इंतजार करना पड़ सकता है।

कुंभ:: कुंभ राशि के जातक दूसरों से आदर्श और न्याय प्रियता की बातें करेंगे, परंतु स्वयं इन चीजों को नहीं अपनाएंगे। कार्यक्षेत्र में दोहरे आयाम रखने की वजह से छवि धूमिल हो सकती है। सही दिशा में प्रयास करेंगे तो लाभदायक स्थितियां बनेंगी। खर्च को लेकर मानसिक अशांति रह सकती है।

मीन: :मीन राशि के जातकों को अधिकारियों से कष्ट हो सकता है। उनके गलत निर्णय उन्हें परेशानी में डाल सकते हैं। धन प्राप्ति को लेकर मन में बेचैनी रहेगी, लेकिन अगर शांत चित्त से काम करेंगे तो धन लाभ के अच्छे अवसर आपको मिलेंगे। खर्चे अनियंत्रित रहेंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *