आज दिन शुक्रवार 18 जून क्या कहतें हैं आपकी किस्मत के सितारें-जानिए अपना राशिफ़ल ….

मेष:: आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। यदि आज आपका कोई कानूनी विवाद चल रहा है, तो उसमे आज आपको मधुरता बनाए रखनी होगी, नहीं तो वह लंबे समय के लिए टाल सकता है और आज आप अपने रुके हुए कार्यों को अपने आलस्य की वजह से छोड सकते हैं, लेकिन उनको पूरा करना आवश्यक है। पारिवारिक सदस्यों को समय नहीं दे पाएंगे, जिससे वह आपसे नाराज हो सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। माता जी के स्वास्थ्य में कुछ कमी आ सकती है,इसलिए सतर्क रहे।

 

वृष:: आज का दिन आपको बिना बात की चिंता सता सकती है। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए थोड़ा चिंतित रहेंगे। आज आपकी मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, जिससे आप परिवार के सदस्यों के लिए छोटी सी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। संतान से आज आपका कोई वाद विवाद हो सकता है, लेकिन सावधान रहें। यदि आपकी गलती हो, तो उसे माने। सायंकाल के समय आज आपके घर में किसी प्रियजन का आगमन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त नजर आएंगे।

 

 

मिथुन:: आज का दिन आपके पारिवारिक सुखों में वृद्धि का दिन रहेगा। यदि आपका अपने परिवार में किसी सदस्य से मनमुटाव चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा एवं परिवार के किसी सदस्य की नौकरी लग सकती है, जिससे आपके परिवार में किसी पार्टी का आयोजन हो सकता है। यदि आज आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं, तो बहुत ही सोच विचार कर जाएं क्योंकि उसमें आपके खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है।

 

 

कर्क:: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज आपको अपने कार्यों में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आपको सफलता अवश्य मिलेगी, इसलिए आपको बिना सोचे समझे सभी कार्यों में आगे बढ़ना होगा। संतान के भविष्य से संबंधित आज आपको कुछ यात्रा भी करनी पड़ सकती है, जिसमें सफलता भी अवश्य मिलेगी। आज आपके पिताजी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। यदि ऐसा हो, तो उन्हें डॉक्टर परामर्श अवश्य ले। आज आपका आय से अधिक धन व्यय होगा।

 

 

सिंह:: आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज अपने व्यापार या नौकरी में से किसी में लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना करें क्योकि आपको नुकसान दे सकता है। साझेदारी मे यदि आपने कोई व्यापार किया हुआ है, तो वह आज आपको सफलता देगा। विद्यार्थी यदि आज किसी परीक्षा की तैयारी में लगे हैं,तो उसमें उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी। संतान को उत्तम कार्य करते देख आज आपको हर्ष होगा।

 

कन्या:: आज आप अपने कार्य से कुछ अलग कर दिखाने की इच्छा रखेंगे, जिसमें आपको सफलता भी अवश्य मिलेगी, लेकिन नौकरी में आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो आप के अधिकारियों से आपकी अनबन हो सकती है, जो आपकी पदोन्नति व वेतन वृद्धि में बाधा बन सकती है, इसलिए अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें। परिवार में भी आज आपका किसी परिवार के सदस्य से मनमुटाव हो सकता है, इसलिए सावधान रहें। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

 

तुला:: आज आपके पराक्रम में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपके चेहरे पर एक अनोखा तेज देखने को मिलेगा, जिससे आपके शत्रु अपने आप ही नष्ट हो जाएंगे। व्यापार में भी आज आप कोई डील को फाइनल करेंगे, तो भविष्य में आपको मजबूती देगी। आर्थिक दृष्टिकोण से आज जो भी कार्य करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। यदि आज आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहते हैं, तो वह भी आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी।

 

 

वृश्चिक:: आज का दिन आपके लिए चारों ओर से उन्नति लेकर आएगा। आप आज किसी भी कार्य में हाथ डालेंगे,तो उसमें सफलता अवश्य मिलेगी। यदि आज आप किसी से उधार लेने का भी मन बना रहे हैं, तो वह भी आज आपको आसानी से मिल जाएगा। जीवनसाथी के लिए आज कोई उपहार खरीद सकते हैं। परिवार के सदस्य भी आज आपकी मान सम्मान में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे।

 

धनु:: आज का दिन आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहने का होगा क्योंकि व्यापार व घर दोनों ही जगह आज आपके शत्रु आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे, इसलिए आपको उनकी किसी भी षड्यंत्र का हिस्सा नहीं बनना है और अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करके बचना होगा। संतान पक्ष की ओर से आज आपको थोड़ी चिंता करता सकते हैं और अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना होगा क्योंकि उसमें गिरावट हो सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ घूमने जाएंगे।

 

मकर:: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार के लिए आज आप जो भी निर्णय लेंगे, अपनी बुद्धि व विवेक करेगे, जो आपके लिए उपयोगी सिद्ध होंगी। आज आपको अपने किसी मित्र की सहायता के लिए आगे आना पड़ सकता है, इसलिए अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत रखें। यदि आज किसी यात्रा पर जा रहे हैं, तो बहुत ही सोच विचारकर जाए क्योंकि उसमें आपको चोट लगने की संभावना बनती दिख रही है।

 

कुंभ:: आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज प्रमोशन मिल सकता है। कार्य क्षेत्र में आज अधिकारी और वरिष्ठ जनों का सहयोग पाएंगे। आज आपकी पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज आपको किसी विशेष सम्मान से नवाजा जा सकता है, जिससे आपकी मान सम्मान में वृद्धि होगी। सायंकाल का समय आज आप किसी प्रिय के जनदर्शन के लिए जा सकते हैं।

 

मीन:: आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने पुराने झगड़े से छुटकारा मिलेगा, जिससे आप चैन की सांस ले सकेंगे। उपहार व सम्मान का भी आज आपको लाभ मिल सकता है। किसी कार्य के संपन्न होने से आज मन प्रसन्न रहेगा। मित्रों से संबंध मधुर रहेंगे। आज आपकी कुछ लोगों से मुलाकात होगी, तो आपसे मित्रता रखने की चेष्टा करेंगे। आज आपको अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखी होगी। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *