आप पार्टी को उत्तराखंड में बड़ा झटका, विनोद कप्रवाण ने बीजेपी में की घर वापसी…..

देहरादून : एक बड़ी खबर आपको बता दें कि चमोली जिले में जहाँ आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है वहीं भाजपा अपने एक कार्यकर्ता को वापस अपने खेमे में बुलाने में कामयाब हुई है। आपको बता दें कि एक वर्ष पूर्व आम आदमी पार्टी का दामन थामने के बाद शुक्रवार को फिर विनोद कप्रवाण ने भाजपा का दामन थाम लिया है।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और बदरीनाथ् विधायक महेंद्र भटट की मौजूदगी में ‌विनोद कप्रवाण ने भाजपा ज्वाईन की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया। विनोद कप्रवाण भाजपा के पूर्व अध्यक्ष भी रहे। माना जा रहा है कि भाजपा में उनकी वापसी में विधायल महेंद्र भट्ट का बड़ा हाथ है वहीं जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट भी लगातार इस कोशिश में जुटे थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *