उत्तराखंड में राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में SC/ST एक्ट के तहत FIR दर्ज, जानें पूरा मामला……….

देहरादून: हल्द्वानी में श्रीराम सेना धर्मार्थ सेवा न्यास की तहरीर पर राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार मामले में BNS की धारा 196 और 299 तथा SC/ST एक्ट की धारा 3(1)(Q) लगाई गई हैं। शिकायत में राहुल गांधी के कथित बयान और प्रेस कांफ्रेंस में अनुसूचित जाति से संबंधित आपत्तिजनक एवं जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगाया गया है। मामले की विवेचना पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित कुमार सैनी को सौंपी गई है। शिकायतकर्ताओं ने निष्पक्ष जांच और आरोप सही पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

हल्द्वानी में मंच शुद्धिकरण विवाद के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज।

मंच शुद्धिकरण विवाद ने लिया कानूनी मोड़, शिकायत के आधार पर BNS और SC/ST एक्ट की धाराओं में केस दर्ज; मामले की विवेचना CO अमित कुमार सैनी को सौंपी गई

हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यक्रम स्थल के कथित शुद्धीकरण को लेकर शुरू हुआ विवाद अब कानूनी मोड़ ले चुका है। श्रीराम सेना धर्मार्थ सेवा न्यास की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शिकायत में राहुल गांधी पर अनुसूचित जाति के संबंध में कथित तौर पर जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगाया गया है।

पुलिस के अनुसार मामले में BNS की धारा 196 और 299 तथा SC/ST एक्ट की धारा 3(1)(Q) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित कुमार सैनी को सौंपी गई है।

तहरीर में क्या आरोप लगाए गए ?
श्रीराम सेना धर्मार्थ सेवा न्यास से जुड़े विनोद कुमार आर्य और अमित कुमार की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि राहुल गांधी के कथित बयान और प्रेस कांफ्रेंस में अनुसूचित जाति से संबंधित आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया, जिससे समाज के लोगों की भावनाएं आहत हुईं।

शिकायत में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोप सही पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

SSP ने क्या कहा ?
नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी के मुताबिक, एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें शिकायतकर्ता ने राहुल गांधी के बयान और प्रेस कांफ्रेंस से स्वयं तथा अपने समाज को ठेस पहुंचने की बात कही। शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।

रामलीला मैदान के शुद्धिकरण से शुरू हुआ विवाद
यह पूरा विवाद 8 अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में हुई कांग्रेस की रैली के बाद सामने आया। रैली के बाद हिंदूवादी संगठन की ओर से कार्यक्रम स्थल पर कथित तौर पर ‘शुद्धिकरण यज्ञ’ किए जाने की बात सामने आई थी। इसके बाद कांग्रेस और हिंदूवादी संगठनों के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई।
अब राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद यह विवाद और गरमा गया है। कांग्रेस की ओर से मामले में विरोध दर्ज कराया जा रहा है, जबकि शुद्धिकरण कराने वाले पक्ष की ओर से अपने कदम का बचाव किया जा रहा है।

फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। भौगोलिकसंदर्भ

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *