उत्तराखंड में बीजेपी के हो गए विधायक राम सिंह कैड़ा, बीजेपी में कैड़ा विरोधी हाथ मलते रह गए….

देहरादून : इस वक्त की बड़ी खबर राजनीति की तरफ से आई है। भीमताल से निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। लगातार कांग्रेस व अन्य दलों के नेताओं के बाद निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा का भाजपा में शामिल होना, बाकी दलों को बैकफुट पर धकेलने का काम जरूर करेगागौरतलब है कि राजनीति में उथल पुथल मचनी शुरू हो गई है।

आगामी विधानसभा चुनावी समीकरणों के लगातार बदलते रहने का सिलसिला शुरू हो गया है। भारतीय जनता पार्टी फ्रंट फुट पर बैटिंग कर रही है। इसी कड़ी में भीमताल विधायक भी अब सत्ताधारी पार्टी में शामिल हो गए हैं। बता दें कि राम सिंह कैड़ा ने दिल्ली में भाजपा के हेडक्वार्टर में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

छात्र राजनीति से निकले राम सिंह कैड़ा पहले कांग्रेस के हुआ करते थे। मगर 2017 में भीमताल क्षेत्र से टिकट ना मिलने के बाद उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा भी और जीत भी लिया। इसके बाद से वह भाजपा के करीबी होते चले गए। राम सिंह कैड़ा को लेकर इस तरह की चर्चाएं पहले से थी। गौरतलब है कि भाजपा के सभी आयोजनों में मंच पर पहुंचना, सीएम से लेकर कैबिनेट मंत्रियों का करीबी होना।

ये पहले से ही तय था की राम सिंह कैड़ा जल्द ही भाजपा ज्वाइन करेंगे।मगर 2022 विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राम सिंह कैड़ा का भाजपा में शामिल होना विरोधी दलों की मुश्किलें बढ़ाएगा। साथ ही भाजपा और भी मजबूत हो जाएगी।

बता दें कि धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार भाजपा ज्वाइन कर चुके हैं। रविवार को कांग्रेस के पुरोला से विधायक राजकुमार भी भाजपा के हो गए हैं।राम सिंह कैड़ा हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज में वर्ष 1992 में छात्रसंघ अध्यक्ष, 1994 में छात्रसंघ सचिव, 1999-2000 के मध्य छात्रसंघ अध्यक्ष और 2001 में छात्र महासंघ अध्यक्ष रह चुके हैं।

इसके बाद वह साल 2003 में नाई-ढोलीगांव से जिला पंचायत सदस्य और 2008 में भुमका से क्षेत्र पंचायत सदस्य रहे। गौरतलब है कि विधायक राम सिंह कैड़ा की पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और केंद्रीय राज्य मंत्री और सांसद अजय भट्ट से नजदीकियां रही।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *