उत्तराखंड में हंडोरे की चेतावनी, कहा- शुद्धिकरण मामले में नहीं हुई कार्रवाई तो राज्य के बड़े अधिकारी होंगे पेश………

हल्द्वानी: राज्यसभा सांसद चंद्रकांत दामोदर हंडोरे शनिवार को हल्द्वानी कोतवाली पहुंचे और सीओ को तहरीर देकर शुद्धिकरण मामले में कार्रवाई मांगी।

मैं एससी एसटी पार्लियामेंट्री कमेटी का सदस्य हूं, राहुल गांधी के खिलाफ एससी एसटी एक्ट में जो मामला दर्ज किया गया है अगर वह तुरंत वापस नहीं लिया जाता है तो इस राज्य का कोई भी कितना भी बड़ा अधिकारी हो उन्हें पार्लियामेंट्री कमेटी में जांच के लिए आना होगा। यह चेतावनी शनिवार को हल्द्वानी कोतवाली में पहुंचे कांग्रेस के राज्यसभा सांसद चंद्रकांत दामोदर हंडोरे ने पुलिस को दी। उन्होंने शुद्धिकरण मामले में सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी को तहरीर देते हुए शुद्धिकरण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग रखी।

राज्यसभा सांसद ने कहा कि रामलीला मैदान में कांग्रेस रैली के बाद जो शुद्धिकरण कराया गया वह पुलिस ने गलत नहीं माना लेकिन देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जब छुआछूत के इस अपराध के खिलाफ आवाज उठाई तब उनके खिलाफ पुलिस ने एससी एसटी एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर ली, जो बहुत गलत है। कहा कि सात सितंबर को पूरे राज्य से कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता देहरादून पहुंचेंगे। इसके साथ ही कांग्रेस के सभी दलित सांसद भी बहुत जल्दी राष्ट्रपति से मिलकर ज्ञापन सौंपेंगे। कहा कि कुछ लोग देश मे माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं अगर पुलिस ने अभी भी इस मामले को नहीं संभाला तो स्थितियां बिगड़ेंगी।

बंगलुरू की पुलिस निकली मित्र पुलिस: सुमित
हल्द्वानी विधायक सुमित ह्रदयेश भी इस दौरान ऊत्तराखंड पुलिस पर तंज कसने से पीछे नहीं रहे। उन्होंने कहा कि ऊत्तराखंड पुलिस भले ही खुद को मित्र पुलिस कहती हो लेकिन मित्र पुलिस का व्यवहार बंगलुरू पुलिस ने किय्या है। कहा कि हल्द्वानी पुलिस इस मामले को विलंबनीय बनाती जा रही है।

राज्यसभा सांसद की तरफ से तहरीर दी गई है, जांच के लिए भेज दिया गया है। जल्द आगे की कार्रवाई की जाएगी। अमित कुमार सैनी, सीओ हल्द्वानी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *