लक्सर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक नाबालिग लड़की और उसके भाई के साथ बड़ी वारदात सामने आई।

हरिद्वार:  हरिद्वार के लक्सर में बताया जा रहा है कि एक युवक अपनी नाबालिग बहन के साथ अपने रिश्तेदार के यहां से होकर घर लौट रहा था। युवक का आरोप है कि इसी दौरान जंगल में 4 लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया। चारों लोग लड़की के साथ बदसलूकी करने लगे तो लड़की के भाई ने उसका विरोध किया। इस बीच चारों युवक ने लड़की के भाई के सिर पर किसी चीज से वार किया और उसे घायल कर लिया।

आरोप है कि इसी दौरान चारों युवक नाबालिग लड़की को गन्ने के खेत में लेकर चले गए। आशंका है कि इन्होंने लड़की के साथ दुष्कर्म किया है। वारदात की जानकारी किसी तरह से ग्रामीणों को लग गई। जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पीड़ित लड़की मौके पर बेहोशी की हालत में मिली है। दुष्कर्म की आशंका की पुष्टि करने के लिए लड़की को मेडिकल के लिए रूड़की ले जाया गया है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही ये साफ होगा कि क्या लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ है या नही। जिसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी। उधर लड़की के भाई ने वारदात में शामिल दो युवकों की पहचान कर ली है।

इस बारे में हमने लक्सर के कोतवाल से बात की तो उन्होंने कहा कि लड़की के मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जिसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी। हालांकि पुलिस मामले को संदिग्ध भी मानकर चल रही है मगर पुलिस अभी ज्यादा कुछ नहीं बोल रही है। जिसमें लड़की का भाई वारदात के बारे में बता रहा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *