जोशीमठ: दबोचे गए वन्यजीवों के अंगों के तस्कर! 


जोशीमठ से अभिषेक अग्रवाल की रिपोर्ट: सभी अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग की टीम ने नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के लाता से वन्य जीव तस्करों को वन्य जीव अंगो व एवं वन्यजीवों के लिए अन्य हानिकारक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया है।

इन तस्करों के कब्जे से कस्तूरी मृग के चार दाॅत साथ ही घुरड की खाल, दो टांगे व एक सिर सहित वन्य जीव को जाल में फॅसाने वाले वाइडिंग वायर भी बरामद किए गए हैं। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के उप वन संरक्षक नंदन बल्लभ शर्मा के अनुसार पाॅचों अभियुक्तों को वन्य जीव अधिनियम की धाराओं के तहत गिफ्तार किया है। सभी को न्यायालय मे पेश कर जेल भेज दिया है।

उप वन संरक्षक एन० बी० शर्मा ने बताया कि पकडे गए अभियुक्तों में नमराज बहादुर, देवेन्द्र बहादुर, चैकता बहादुर थापा, रमेश राणा-सभी नेपाली तथा एक अभियुक्त स्थानीय लाता गाॅव का राजबर सिंह है। वन्य जीव तस्करों से कई जानकारिया भी मिली है।

वन विभाग लगातार गश्त कर रहा है। दुर्लभ वन्य जीव कस्तूरी मृग को मारने का मामला बेहद गंभीर है। वन विभाग का कहना है कि वन्य जीवों के तस्करों की धर-पकड का अभियान जारी रहेगा। उन्होंने यह भी बताया कि चार नेपालि मुल्क के निवासियों में से एक नेपाली मुल्क का निवासी एक वर्षो से रिंगी गाॅव में ही रहता था, जबकि एक कर्णप्रयाग व दो नेपाली गोपेश्वर में पिछले कई वर्षों से अपने रोजगार को लेकर रह रहे थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *