उत्तराखंड में आज फिर कोरोना मरीजों की संख्या में बड़ा उछाल-5703 नए मामलों के साथ 96 की हुई मौत…..

 

देहरादून : उत्तराखंड में कोरोना के मरीजों आज प्रदेश में आज अब तक की सबसे बड़ी संख्या में मरीज आएं हैं आआज 5703 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। वहीं 96 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही आज 1471 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

उत्तराखंड स्टेट कंट्रोल रूम द्वारा शाम 5:00 बजे जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घण्टे में अल्मोड़ा में 189, बागेश्वर 44, चमोली 214, चंपावत 58, देहरादून 2218, हरिद्वार 1024, नैनीताल 848, पौढ़ी गढ़वाल 132, पिथौरागढ़ 98, रुद्रप्रयाग 35, टिहरी गढ़वाल 204, उधम सिंह नगर 397 और उत्तरकाशी में 242 मामले आये हैं। प्रदेश में टोटल मरीजों की संख्या 162562 पहुंच गई है आज 96 लोगों की मौत कोरोना के कारण हुई है। टोटल मरने वालों की संख्या 2309 हो गयी है। इसके साथ ही आज प्रदेश में 1471 लोग स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 43032 है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *