उत्तराखंड चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस की बड़ी जीत, निकाय चुनाव में सिरौली कलां-किच्छा पर जमाया कब्जा………
काशीपुर: ऊधम सिंह नगर की किच्छा और सिरौली कला नगर पालिका सीटों पर काउंटिंग पूरी हो गई है। किच्छा से कांग्रेस के राजेश प्रताप ने बीजेपी के संदीप अरोरा को 6200 वोट से हराया। वहीं सिरौली कला में कांग्रेस की राशिदा बेगम ने निर्दलीय फरहीन जहां को 1773 वोट से हराया।
उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले की किच्छा और सिरौली कला नगर पालिका परिषद चुनाव में काउंटिंग पूरी हो गई है. दोनों सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। किच्छा नगर पालिका अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के प्रत्याशी राजेश प्रताप ने जीत हासिल की। वहीं सिरौली कला नगर पालिका अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की प्रत्याशी राशिदा बेगम विजयी रहीं।
किच्छा नगर पालिका में कांग्रेस के राजेश प्रताप ने बीजेपी प्रत्याशी संदीप अरोड़ा को 6200 वोट से हरा दिया। इस जीत के साथ कांग्रेस ने किच्छा नगर पालिका पर अपना कब्जा कर लिया है। काउंटिंग के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर जीत का जश्न मनाया।
वहीं सिरौली कला नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भी कांग्रेस को जीत मिली। कांग्रेस प्रत्याशी राशिदा बेगम ने अपनी प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय प्रत्याशी फरहीन जहां को 1773 वोट से हराया। इस जीत के साथ कांग्रेस ने सिरौली कला नगर पालिका पर भी कब्जा कर लिया।
हाई कोर्ट की रोक के बाद अटकी थी मतगणना।
दरअसल, इन दोनों नगर पालिकाओं का मामला निकाय चुनाव 2025 से जुड़ा है। हाई कोर्ट की रोक के बाद किच्छा और सिरौली कला में चुनाव की प्रक्रिया अटक गई थी। इसके बाद राज्य सरकार ने अक्टूबर 2027 में चुनाव कराने को लेकर अधिसूचना जारी की थी।
चुनाव होने के बाद हाई कोर्ट ने मतगणना पर रोक लगा दी थी। इसके चलते वोटों की गिनती नहीं हो सकी थी। बाद में मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में दखल दिया। कोर्ट ने एक हफ्ते के अंदर वोटिंग कराने के आदेश दिए।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ऊधम सिंह नगर में दोनों नगर पालिकाओं के लिए मतगणना कराई गई। नतीजे कांग्रेस के पक्ष में रहे। किच्छा में राजेश प्रताप और सिरौली कला में राशिदा बेगम ने जीत दर्ज की। दोनों सीटों पर जीत के साथ कांग्रेस ने ऊधम सिंह नगर की इन दोनों नगर पालिकाओं पर अपना कब्जा कर लिया है।

