उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, IMD का ताजा पूर्वानुमान……..

देहरादून: उत्तरकाशी और देहरादून में भारी बारिश का येलो अलर्ट, गढ़वाल मंडल में भी तेज बारिश और गरज-चमक के आसार; 29 सितंबर से भारी बारिश के अलर्ट। उत्तराखंड में पिछले तीन दिनों से बारिश का दौर जारी है। रविवार को भी दोपहर तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश होती रही। दोपहर बाद बारिश की तीव्रता कुछ कम होने से लोगों को कुछ राहत मिली, हालांकि पर्वतीय जिलों में कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी के साथ आसमान में घने बादल छाए रहे। इस बीच मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने सोमवार, 28 सितंबर के लिए बारिश को लेकर ताजा पूर्वानुमान जारी किया है।

उत्तराखंड में आज का मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से रविवार शाम 6:30 बजे जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 28 सितंबर को उत्तरकाशी और देहरादून जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इन दोनों जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इसके साथ ही गढ़वाल मंडल के जिलों में कुछ स्थानों पर गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना जताई गई है।

प्रदेश के पर्वतीय जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछार पड़ सकती है। वहीं हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश तथा गरज के साथ बौछार का पूर्वानुमान है।

सभी जिलों में कुछ स्थानों पर गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। इन हवाओं की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का भी पूर्वानुमान था। इसके साथ ही बारिश के अत्यंत तीव्र दौर की संभावना भी जताई गई है।

29 सितंबर से भारी बारिश का अलर्ट नहीं
मौसम विज्ञान केंद्र के आगामी पूर्वानुमान के अनुसार 29 सितंबर से किसी भी जिले में भारी बारिश की चेतावनी नहीं है। हालांकि पर्वतीय जिलों सहित कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और गरज के साथ बौछार का दौर जारी रह सकता है।

30 सितंबर और 1 अक्टूबर को भी किसी जिले के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी नहीं की गई है।
स्रोत: मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून (IMD)

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *