उत्तराखंड में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, एसआईआर के बाद बढ़े सवा लाख से ज्यादा मतदाता, नए वोट बनवाने का काम भी शुरू……..

देहरादून: उत्तराखंड की ड्राफ्ट मतदाता सूची आज जारी हो गईहै। इसके साथ ही नए वोट बनवाने का काम भी शुरू हो गया है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। यह अभियान 11 दिसंबर तक चलेगा। उत्तराखंड में मतदाता 71 लाख से बढ़कर 72,78,035 हो गए है। दावे-आपत्ति पर 28 दिसंबर तक निर्णय ईआरओ को करना होगा।

प्रदेश में एसआईआर के बाद 4 से 31 अक्तूबर तक चले विशेष अभियान में 1,25,216 मतदाता बढ़े हैं। सूची के अनुसार, हरिद्वार में 12.64 लाख मतदाता हैं। देहरादून में 12.28 लाख, ऊधम सिंह नगर में 11.63 लाख मतदाता हैं।

वहीं, प्रदेश में बूथ 12,543 से घटकर 12,498 हो गए हैं। दो बूथ बढ़े हैं।वहीं, 27 बूथ का पुनर्निधारण किया गया। 29 नए बूथ, 74 पुराने बूथों को रि स्ट्रक्चर किया जा रहा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *