उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, देहरादून और मसूरी में बारिश और ओलावृष्टि से बढ़ी ठंडक……..
देहरादून: उत्तराखंड में मौसम ने करवट ली है, पहाड़ों और मैदानों में बारिश और ओलावृष्टि जारी है, जिससे ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अगले 24-48 घंटों के लिए राज्य अलर्ट। उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक आसमान में बादलों का डेरा है और कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है।
मसूरी में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि ने ठंडक बढ़ा दी है। वहीं, देहरादून में दिन के समय काली घटाएं छा गई और तेज बारिश शुरू हो गई।
मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश, ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है।
मसूरी में हुई ओलावृष्टि
पहाड़ों की रानी मसूरी में गुरुवार सुबह मौसम साफ था और धूप खिली हुई थी, लेकिन कुछ ही देर में आसमान पर बादल छा गए। दोपहर करीब दो बजे बूंदाबांदी शुरू हुई, जो जल्द ही तेज बारिश और ओलावृष्टि में बदल गई।
कुछ ही समय में मसूरी की पहाड़ियां ओलों की सफेद चादर से ढक गईं। बारिश और ओलावृष्टि के चलते तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया, जिससे लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। अप्रैल के अंतिम दिनों में ही यहां दिसंबर-जनवरी जैसी ठंड महसूस होने लगी।
बदरीनाथ, नई टिहरी, और पौड़ी में भी मौसम ने करवट बदली। दोपहर करीब दो बजे से बारिश जारी रही, जिससे मौसम में ठंडक बढ़ गई।

