उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद (UBSE) ने 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी ,ऐसे करें चेक……
देहरादून: उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद (UBSE) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। शनिवार सुबह 10 बजे शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने परिणाम जारी किए, जिसके साथ ही करीब दो लाख से अधिक परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म हो गया।
10वीं और 12वीं के टॉपर्स
इस वर्ष हाईस्कूल (कक्षा 10) में अक्षिता ने 98.2% अंक प्राप्त कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। वहीं इंटरमीडिएट (कक्षा 12) में Bageshwar के सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज की गीतिका पंत और Udham Singh Nagar के भंगाराम अमर इंटर कॉलेज भुरापानी की सुशीला मेहदीरत्ता ने 98.0% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से टॉप किया।
बोर्ड सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी के अनुसार, इस वर्ष कुल 2,15,262 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें हाईस्कूल में 1,12,276 और इंटरमीडिएट में 1,02,986 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च तक आयोजित की गई थीं, जबकि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 27 मार्च से 10 अप्रैल के बीच पूरा किया गया।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
परीक्षार्थी अपना परिणाम www.ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।
वेबसाइट पर जाएं
“Class 10 Result 2026” या “Class 12 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
रोल नंबर और कैप्चा दर्ज करें
‘Get Result’ पर क्लिक कर मार्कशीट डाउनलोड करें
SMS और DigiLocker से भी मिलेगा रिजल्ट
छात्र SMS के जरिए भी अपना परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए रोल नंबर टाइप कर 5676750 पर भेजना होगा। इसके अलावा DigiLocker ऐप या वेबसाइट के माध्यम से भी मार्कशीट डाउनलोड की जा सकती है।
रिजल्ट घोषित होने के बाद पूरे राज्य में छात्रों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है। सफल विद्यार्थियों को बधाइयों का सिलसिला जारी है, वहीं बेहतर भविष्य की नई उम्मीदें भी जागी हैं।

