उत्तराखंड का ये जिला रहा सबसे ज्यादा गर्म? कहीं बादलों की गरज, तो कहीं 40°C पार तापमान…….

देहरादून: उत्तराखंड इन दिनों मौसम के दो बिल्कुल अलग रंगों में नजर आ रहा है. एक ओर पहाड़ों में बादलों की गड़गड़ाहट, बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं, तो वहीं दूसरी ओर मैदानी जिलों में आसमान से आग बरस रही है. ऐसे में आइए जानते हैं शुक्रवार को सबसे गर्म जिला कौन सा रहा।

उत्तराखंड के मौसम के दो रूप
उत्तराखंड इस वक्त मौसम के दो चरम रूप झेल रहा है, पहाड़ों में ठंड और मैदानों में झुलसाती गर्मी का असर देखने को मिल रही है. ऐसे में खासकर मैदानी इलाकों के लोगों को सतर्क रहने और खुद को सुरक्षित रखने की जरूरत है. मैदानी इलाकों में 24 अप्रैल का दिन खास तौर पर गर्मी के चरम का गवाह बना, जब लू जैसी हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया.

पहाड़ों में राहत, मैदानों में आफत
जहां एक ओर पहाड़ी जिलों में बारिश और बर्फबारी के चलते ठंडक बनी हुई है, वहीं मैदानी इलाकों में शुष्क मौसम और तेज धूप ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं. यह दोहरा मौसम राज्य के लिए एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है.

मैदानी इलाकों में गर्मी का प्रकोप
सिर्फ उधम सिंह नगर ही नहीं, बल्कि हरिद्वार और देहरादून भी तेज गर्मी की चपेट में हैं. देहरादून में तापमान 38°C तक पहुंचने की संभावना जताई गई, जबकि हरिद्वार में भी हालात कम गंभीर नहीं हैं. चिलचिलाती धूप के चलते दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिल रहा है.

सबसे गर्म जिला कौन?
ताजा हालात के अनुसार, उधम सिंह नगर उत्तराखंड का सबसे गर्म जिला बनकर सामने आया है. खासकर तराई-भाबर क्षेत्र में तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है. यहां दिन के समय लू का असर साफ महसूस किया जा रहा है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है.

आगे क्या कहता है मौसम विभाग?
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में मैदानी जिलों में तापमान में 1-2 डिग्री तक और बढ़ोतरी हो सकती है. यानी राहत के आसार फिलहाल कम ही नजर आ रहे हैं. लू और गर्म हवाएं न सिर्फ आम लोगों बल्कि किसानों के लिए भी चिंता का कारण बन रही हैं.

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *