उत्तराखंड में कांग्रेस ने 2027 चुनाव के लिए कसी कमर, नियुक्त किए जिला व विधानसभा प्रभारी……….

देहरादून: कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव-2027 के लिए कमर कस ली है। वरिष्ठ नेताओं को जिला व विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया गया है। 27 आनुषांगिक जनपदों में आठ उपाध्यक्ष व 19 महासचिव नियुक्त किए गए हैं।

विभागों व प्रकोष्ठों के लिए 16 उपाध्यक्ष, 18 महासचिव को जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी वरिष्ठ कांग्रेसियों को सौंपी गई है। विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की संगठनात्मक तैयारियों का लक्ष्य बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआइसीसी) के अनुमोदन के बाद प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिला, महानगर, विधानसभा क्षेत्रों के साथ विभिन्न संगठनों, विभागों और प्रकोष्ठों की जिम्मेदारी सौंपी है।

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि ने बताया कि पदाधिकारियों के अनुभव और संगठनात्मक क्षमता के आधार पर दायित्व आवंटित किए गए हैं।

प्रभारियों को नियमित प्रवास कर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करने और कार्यकर्ताओं के सुझाव प्रदेश नेतृत्व तक पहुंचाने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था, महिलाओं के विरुद्ध अपराध और किसानों व युवाओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएगी।

इन मुद्दों पर जनसंपर्क अभियान, धरना-प्रदर्शन और जन आंदोलनों के माध्यम से जनता के बीच पहुंच बढ़ाने की रणनीति है। प्रदेश कांग्रेस महासचिव संगठन राजेंद्र सिंह भंडारी ने प्रभारियों से समन्वय बनाकर सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *