उत्तराखंड के नैनीताल में बादलों के बीच सुहावना मौसम, तापमान 27 डिग्री; कम पहुंचे सैलानी…….

नैनीताल: सरोवर नगरी में शुक्रवार को मौसम सुहावना बना रहा। बादल और धूप छांव का खेल पूरे दिन चलता रहा। अलबत्ता तापमान 27 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण आने वाले दिनों में कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात की संभावना।

गर्मी का अहसास पूरे दिन रहा
भले ही नगर में बादल आसमान में छाए रहे, लेकिन तापमान उच्च स्तर पर बना रहा। जिस कारण गर्मी अहसास पूरे दिन रहा । शाम होते ही तेज हवाओं का दौर भी शुरू हो गया था, जो देर शाम तक जारी था। इधर मौसम विभाग के पश्चिमी के कारण मौसम में बदलाव आया है।

हल्की बारिश की है संभावनाएं
जिस कारण प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश संभावना आने वाले दिनों में जारी रहेगी। तेज हवाएं भी चलेंगी। चार हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात की संभावना भी रहेगी। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 27 व न्यूनतम 19डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

अपेक्षा के मुताबिक बहुत कम पहुंचे नैनीताल में सैलानी
सरोवर नगरी में इस वीकेंड पर सैलानियों की आमद अपेक्षा से बहुत कम रही। तीन दिन में सैलानियों की संख्या पांच हजार पार नहीं कर सकी। सैलानियों की आमद में कमी से पर्यटन कारोबारी बेहद निराश नजर आए।

वह रौनक नहीं नजर आई, जो पिछले वीकेंड पर रही थी
रविवार को नगर में वह रौनक नहीं नजर आई, जो पिछले वीकेंड पर रही थी। उम्मीद तो यह थी कि अब मैदानी क्षेत्रों में गर्मी बढ़ने लगी है तो सैलानियों की संख्या में बढ़ोतरी होने लगेगी। मगर सैलानियों की आमद कम होने से नगर की रौनक फीकी रही। मालरोड सूनी नजर आई तो पर्यटन से जुड़े कारोबारी हाथ में हाथ धरे बैठे नजर आए। वीकेंड पर सैलानियों का शुक्रवार शाम से पहुंचना शुरू हो जाता है, जो रविवार तक जारी रहता है।

पिछले वीकेंड पर बड़ी संख्या में पहुंचे थे सैलानी
पिछले वीकेंड पर खासी संख्या में सैलानी पहुंचे थे। मगर इस बार अपेक्षा से बहुत कम संख्या में सैलानी पहुंचे हैं। इस बीच नगर के पर्यटन स्थलों में रौनक गायब रही तो स्नो व्यू, हिमालय दर्शन, वॉटरफॉल, चिड़ियाघर व केव गार्डन की सैर करने वाले सैलानी काफी कम संख्या में नजर आए। नौकाविहार करने वाले सैलानियों की संख्या भी बहुत कम रही। टोल टैक्स चुंगी के अनुसार तीन दिन में सैलानियों की संख्या लगभग पांच हजार के करीब रही।

इधर पर्यटन कारोबारियों को उम्मीद है कि अब मैदानी भागों में गर्मी बढ़ने लगी है तो सैलानियों की आमद भी बढ़नी शुरू होगी। नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने कहा कि ग्रीष्मकालीन सीजन से पूर्व यातायात व्यवस्था अच्छी होनी चाहिए, तभी पर्यटन का लाभ मिल सकेगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *