उत्तराखंड में यहाँ फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, 24 घंटे में चौथी बार कांपी धरती, दहशत में लोग…….

बागेश्वर: उत्तराखंड के सीमांत जिले बागेश्वर में भूकंप के झटकों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज सोमवार शाम एक बार फिर रिक्टर स्केल पर 2.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र Kapkot तहसील के सूपी क्षेत्र के पास जमीन के भीतर करीब 5 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। हालांकि झटके हल्के थे, लेकिन बार-बार आ रहे कंपन से स्थानीय लोग चिंतित हैं।

शाम 6:26 बजे महसूस हुए झटके
सोमवार शाम 6:26 बजे अचानक धरती हिलने लगी, जिससे लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। इससे पहले रविवार को भी जिले में तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। यानी 24 घंटे के भीतर यह चौथा झटका है।

लगातार आ रहे भूकंप के झटकों को देखते हुए प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग सतर्क हो गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी के अनुसार, अभी तक कहीं से जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली हैं । सभी तहसीलों से लगातार रिपोर्ट ली जा रही है और आपदा प्रबंधन टीम पूरी तरह अलर्ट पर है।

वहीं बार-बार आ रहे भूकंप के झटकों से सीमांत क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के बीच डर और अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस तरह के हल्के झटके कभी-कभी बड़े भूकंप से पहले भी महसूस हो सकते हैं, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है।

सतर्क रहे
बार-बार आ रहे भूकंप के झटकों से सतर्क रहना बेहद ही जरुरी है , भूकंप के झटके मह्सूस होने पर तुरंत घर से बाहर खुली जगह पर जाएं। ध्यान रखे की बाहर जाते समय लिफ्ट का इस्तेमाल न करें,ये खतरनाक हो सकता हैं। मजबूत फर्नीचर के नीचे शरण लें। (अगर बाहर न जा सकें)

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *