उत्तराखंड में आज PWD इंजीनियरों के बंपर तबादले, देखें लिस्ट……….
देहरादून: उत्तराखंड शासन ने स्थानांतरण सत्र 2026-27 के तहत लोक निर्माण विभाग (PWD) में बड़े स्तर पर तबादले किए हैं। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार विभाग के 24 अभियंताओं को जनहित और कार्यहित में नई तैनाती दी गई है। यह कार्रवाई वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम-2017 तथा कार्मिक एवं सतर्कता विभाग के दिशा-निर्देशों के तहत की गई है।
लोक निर्माण अनुभाग-1 की ओर से जारी आदेश में अधिशासी अभियंताओं और सहायक अभियंताओं सहित कई अधिकारियों को एक जनपद से दूसरे जनपद तथा विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं और कार्यालयों में स्थानांतरित किया गया है। शासन ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

प्रमुख अभियंताओं के तबादले
तबादला सूची में कई वरिष्ठ अभियंताओं के नाम शामिल हैं। अधिशासी अभियंता रविंद्र सिंह आनंद , दीपक नेगी ,जगदीश प्रसाद , राज कुमार, रजनीश कुमार, इंद्रजीत बोस, नवीनलाल वर्मा, धीरेंद्र कुमार, बलराम मिश्रा और आशुतोष कुमार समेत कई अभियंताओं को भी नई तैनाती दी गई है।
शासन द्वारा जारी आदेश में सहायक अभियंताओं के तबादले भी शामिल हैं। राजविंद सिंह ,मोहम्मद राशिद ,अनुज भारद्वाज और आदित्य नाथ ठाकुर को भी नवीन तैनाती दी गई है।
तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश
शासन ने सभी स्थानांतरित अभियंताओं को निर्देशित किया है कि वे बिना किसी विलंब के अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें। साथ ही कार्यभार ग्रहण करने का प्रमाण पत्र शासन को उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए हैं।

