उत्तराखंड में 10वीं पास युवाओं के लिए होमगार्ड के 22 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई………..

पिथौरागढ़: सरकारी सेवा का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जनपद पिथौरागढ़ में होमगार्ड स्वयंसेवकों के 22 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

जिला कमाण्डेन्ट होमगार्ड्स कार्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन प्रक्रिया 10 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और 30 जून 2026 तक जारी रहेगी।

जिला कमाण्डेन्ट होमगार्ड्स पिथौरागढ़ द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार भर्ती प्रक्रिया उत्तराखण्ड शासन एवं होमगार्ड्स मुख्यालय के निर्देशों के तहत संचालित की जा रही है।

रिक्त पदों में अनारक्षित, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अनुसूचित जनजाति (ST) एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के पद शामिल हैं।

कौन कर सकता है आवेदन ?
भर्ती के लिए केवल जनपद पिथौरागढ़ के स्थायी निवासी पुरुष अभ्यर्थी ही आवेदन करने के पात्र होंगे।

शैक्षिक योग्यता
किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से हाईस्कूल (10वीं) उत्तीर्ण होना अनिवार्य।
आयु सीमा
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु: 40 वर्ष

आयु की गणना 01 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।
आवेदन कैसे करें?

अभ्यर्थी 10 जून से 30 जून 2026 तक कार्यालय जिला कमाण्डेन्ट होमगार्ड्स, पिथौरागढ़ से निःशुल्क आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

इसके अलावा आवेदन पत्र विभाग के आधिकारिक फेसबुक पेज “Homeguards Pithoragarh” से भी डाउनलोड किया जा सकता है।

आवेदन जमा करने की प्रक्रिया
आवेदन पत्र को पूर्ण रूप से भरकर आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें।
आवेदन पत्र व्यक्तिगत रूप से अथवा डाक के माध्यम से जमा किया जा सकता है।
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून 2026 रात्रि 11:59 बजे निर्धारित की गई है।

चयन प्रक्रिया क्या होगी ?
जिला कमाण्डेन्ट के अनुसार आवेदन पत्रों की जांच के बाद पात्र अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Test) एवं माप-जोख परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। परीक्षा की तिथि और अन्य जानकारी अलग से जारी की जाएगी।

विभाग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि आवेदन करने से पहले भर्ती विज्ञप्ति का अच्छी तरह अध्ययन कर लें तथा सभी आवश्यक प्रमाण-पत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियां आवेदन पत्र के साथ संलग्न करें।

कहां मिलेगी अधिक जानकारी-
भर्ती से संबंधित विस्तृत विज्ञप्ति, आवेदन पत्र एवं अन्य जानकारी निम्न स्थानों पर उपलब्ध है—

जिला कमाण्डेन्ट होमगार्ड्स कार्यालय, पिथौरागढ़
जिला अधिकारी कार्यालय
तहसील कार्यालय
विकासखंड कार्यालय
विभागीय सूचना पट्ट
Homeguards Pithoragarh फेसबुक पेज
महत्वपूर्ण तिथियां
विवरण तिथि
आवेदन शुरू 10 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून 2026
आवेदन जमा करने की अंतिम समय सीमा रात्रि 11:59 बजे
शारीरिक परीक्षा बाद में घोषित होगी

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *