उत्तराखंड के हरिद्वार में 13 से 15 जून तक लाखों की भीड़ उमड़ने की उम्मीद, बदला ट्रैफिक प्लान………

हरिद्वार: वीकेंड और सोमवती अमावस्या स्नान पर्व को देखते हुए हरिद्वार में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। संभावित भीड़ और यातायात दबाव को नियंत्रित करने के लिए हरिद्वार पुलिस ने 13, 14 और 15 जून के लिए विस्तृत यातायात एवं डायवर्जन प्लान जारी किया है। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने तथा व्यवस्थाओं में सहयोग करने की अपील की है।

सीमाओं पर ही रोक दिए जाएंगे भारी वाहन
पुलिस के अनुसार, यातायात का दबाव बढ़ने की स्थिति में भारी वाहनों को हरिद्वार की सीमाओं पर ही रोक दिया जाएगा। दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर और पंजाब की ओर से आने वाले वाहनों को सामान्य स्थिति में गुरुकुल कांगड़ी और शंकराचार्य चौक के रास्ते शहर में प्रवेश दिया जाएगा, जबकि अत्यधिक दबाव होने पर उन्हें नगला इमरती से डायवर्ट कर लक्सर, फेरूपुर, गाजीपुर और सतीचौक होते हुए बैरागी कैंप पार्किंग भेजा जाएगा।

देहरादून और ऋषिकेश की ओर से आने वाले वाहनों के लिए लालजीवाला, पंतदीप और चमगादड़ टापू पार्किंग निर्धारित की गई है। वहीं, नजीबाबाद और मुरादाबाद से आने वाले छोटे वाहनों को दीनदयाल, पंतदीप और चमगादड़ टापू पार्किंग में और बड़े वाहनों को नीलधारा-गौरीशंकर पार्किंग में भेजा जाएगा।

यातायात दबाव बढ़ने पर चीला मार्ग का उपयोग केवल निकासी मार्ग (एग्जिट रूट) के रूप में किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर देहरादून और ऋषिकेश जाने वाली निजी बसों को मोहंड मार्ग से भेजा जाएगा। पुलिस ने बताया कि 13 जून को सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक और 14 जून सुबह छह बजे से 15 जून को सोमवती अमावस्या स्नान पर्व समाप्त होने तक शहर क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

14 जून की रात आठ बजे से सभी बसों, ट्रैक्टरों और बड़े यात्री वाहनों को हनुमान वाटिका होते हुए चमगादड़ टापू पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा। वहीं 15 जून सुबह तीन बजे से दिल्ली-मेरठ मार्ग से आने वाले बड़े वाहनों को नगला इमरती से डायवर्ट कर बैरागी कैंप पार्किंग भेजा जाएगा।

सोमवती अमावस्या ट्रैफिक गाइड
किस मार्ग से आएं, कहां करें वाहन पार्क

दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर एवं पंजाब से आने वाले श्रद्धालु
मार्ग: दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर-नारसन-मंगलौर-गुरुकुल कांगड़ी-शंकराचार्य चौक-हरिद्वार
पार्किंग: अलकनंदा पार्किंग, दीनदयाल पार्किंग, पंतदीप पार्किंग, चमगादड़ टापू पार्किंग

भीड़ बढ़ने पर वैकल्पिक मार्ग
नगला इमरती-लक्सर-फेरूपुर-गाजीपुर-एसएम तिराहा-सतीचौक-मायापुर पुलिया
पार्किंग: बैरागी कैंप पार्किंग
मुरादाबाद एवं नजीबाबाद से आने वाले वाहन

छोटे वाहन: नजीबाबाद -चिड़ियापुर -श्यामपुर – चंडीचौक
पार्किंग: -दीनदयाल पार्किंग, पंतदीप पार्किंग, चमगादड़ टापू पार्किंग

बड़े वाहन

नजीबाबाद- चिड़ियापुर- श्यामपुर – डायवर्जन प्वाइंट
पार्किंग: नीलधारा-गौरीशंकर पार्किंग
देहरादून एवं ऋषिकेश से आने वाले वाहन

मार्ग: देहरादून/ऋषिकेश-नेपाली फार्म-रायवाला-हरिद्वार
पार्किंग: लालजीवाला पार्किंग, पंतदीप पार्किंग, चमगादड़ टापू पार्किंग

चारधाम मार्ग से दिल्ली-मेरठ जाने वाले वाहन

मार्ग: देहरादून/ऋषिकेश-नेपाली फार्म-रायवाला-चंडीचौक-एनएच-344-मेरठ-दिल्ली

चारधाम मार्ग से नजीबाबाद जाने वाले वाहन

मार्ग: देहरादून/ऋषिकेश-नेपाली फार्म-रायवाला-चंडीचौक-श्यामपुर-नजीबाबाद

आटो और विक्रम के लिए ये रहेगी व्यवस्था
यातायात दबाव बढ़ने पर देहरादून, ऋषिकेश और रायवाला की ओर से आने वाले आटो एवं विक्रम केवल जयराम मोड़ तक ही आ सकेंगे। यात्रियों को उतारने के बाद उन्हें लौटना होगा। ललतारौ पुल से शिवमूर्ति तिराहे तक सभी प्रकार के आटो, विक्रम और टैक्सियों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। रानीपुर मोड़ से बस अड्डे होते हुए शिवमूर्ति जाने वाले आटो, विक्रम और टैक्सियां तुलसी चौक होते हुए लौटेंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *