बलबीर गिरी को चुना जाएगा बाग़म्बरी मठ का व्यावथापक, 5 सदस्य सुपरवाइजरी बोर्ड का होगा गठन, रमता पंचो की बैठक में फैसला…..

हरिद्वार : महंत नरेंद्रगिरी का उत्तराधिकारी चुनने के लिए निरंजनी अखाड़े में आज अखाड़े के रमता पंचों की बैठक। नरेंद्र गिरी के शिष्य बलबीर गिरी को चुना जाएगा बाग़म्बरी मठ का व्यावथापक। महंत नरेंद्र गिरी ने अपने सुसाइड नोट में बलबीर गिरी को अपना उत्तराधिकारी बताया था। बलबीर गिरी को ही बाग़म्बरी मठ की व्यवस्था सौंपने की बात कही थी। अखाड़े के पंचों ने बलबीर गिरी को ही नरेंद्र गिरी का उत्तराधिकारी बनाने का फैसला किया।

सूत्रों के अनुसार बलबीर गिरी को उत्तराधिकारी तो बनाया जाएगा मगर मठ के संचालन के लिए 05 सदस्यों की सुपरविजन टीम बनाई जाएगी, टीम में अखाड़े के 05 वरिष्ठ महंत शामिल किए जाएंगे जिनमें ज्यादातर अखाड़े के सचिव हो सकते हैं। बलबीर गिरी को मठ की पूरी कमान नही दी जाएगी और न ही उन्हें फाइनेंसियल पॉवर होगी।

बाघम्बरी मठ के संचालन के लिए सुपरवाइजरी बोर्ड का गठन होगा जिसमें अखाड़े के 5 श्री महंत शामिल होंगे। बोर्ड का गठन कल 1 अक्टूबर को हरिद्वार निरंजनी अखाड़े की बैठक में किया जाएगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *