उत्तराखंड के रामनगर में लगा सरस मेला, हे मधु क्या भली मुखड़ी तेरी पर झूमे एसडीएम साहब………..

रामनगर: पीएनजी महाविद्यालय में चल रहे सरस मेले में दूसरे दिन भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। स्थानीय कलाकारों से लेकर प्रसिद्ध लोक कलाकार श्वेता महरा की प्रस्तुतियों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों से लोग अपने स्थानों पर जमे रहे।

पीएनजी महाविद्यालय के खेल मैदान में ग्रामीण विकास विभाग नैनीताल की ओर से जिला स्तरीय मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना सरस मेला शुक्रवार से शुरू हो गया था।

कुमाऊंनी और जौनसारी गीतों से गूंज उठा पंडाल
शनिवार को प्रसिद्ध कलाकार श्वेता माहरा ने मंच संभाला तो पूरा पंडाल कुमाऊंनी और जौनसारी गीतों से गूंज उठा। माहौल ऐसा बना कि कार्यक्रम में मौजूद एसडीएम गोपाल सिंह चौहान भी खुद को रोक नहीं पाए और मंच पर जाकर जौनसारी गीतों पर जमकर ठुमके लगाए।

लोगों ने ताली बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। इसके बाद श्वेता महरा ने लोगों के अनुरोध पर हे मधु क्या भली मुखड़ी तेरी क्या भल बुलाण, कतु भली आंख तेरी..,ओ क्रीम पौडरा घिसनी किले न, मेरी निर्मला समझी किले न गीत सुनाया तो लोगों ने भी उनके सुर में सुर मिलाकर उनका साथ दिया। इसके बाद उन्होंने कानू मां पैर मधुली झुमका तू, ओ रंगीली पिछौड़ी तू पैर, लगीछी मेरी बाना.., म्यर सया जी.., कमला छोरी.. जैसे एक से बढ़कर एक गीतों की शानदार प्रस्तुति से लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया।

इस दौरान विधायक दीवान सिंह बिष्ट, ब्लाक प्रमुख मंजू नेगी, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे, एसडीएम गोपाल सिंह चौहान, उपज्येष्ठ प्रमुख संजय नेगी, पंकज रावत, राकेश नैनवाल, मदन जोशी, गणेश रावत मौजूद रहे। रामनगर: शनिवार को दूसरे दिन पूर्व केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भटट ने रिबन काटकर सरस मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने मेले में लगे महिला समूहों के उत्पादों का निरीक्षण किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि मेले का उददेश्य महिला समूहों के उत्पादों को बाजार प्रदान कराना है। महिला समूह इस मेले के माध्यम से अपने उत्पाद सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचा सकते हैं। सरस मेले से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होंगी। उनके उत्पाद बिक रहे हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *