उत्तराखंड के हरिद्वार में B.Tech छात्र की ‘तेजस बाइक कांवड़’ बनी आकर्षण का केंद्र, 3 दिन में तैयार की अनोखी कांवड़………
हरिद्वार: हरिद्वार से मेरठ के लिए निकले एक छात्र की अनोखी कांवड़ लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. छात्र ने बताया कि अनोखी कांवड़ को महज तीन दिन में तैयार किया गया है. जिसमें मोटर, बैटरी, चार्जर, कंट्रोलर और हेडलाइट लगाई गई है।
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में कांवड़ यात्रा के दौरान एक युवा बीटेक छात्र की अनोखी कांवड़ भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। बताया जा रहा है कि छात्र ने खुद बैटरी से चलने वाली एक ‘तेजस बाइक कांवड़’ तैयार की है।

अक्षय कुमार नाम के छात्र ने बताया कि उसने अपनी इस अनोखी कांवड़ को महज तीन दिन में तैयार किया है। जिसमे मोटर, बैटरी, चार्जर, कंट्रोलर और हेडलाइट लगाई गई है. इसे हल्का रखने के लिए पीवीसी पाइप का इस्तेमाल किया गया है।
छात्र के मुताबिक इस कांवड़ को तैयार करने में करीब 45 हजार रुपये का खर्च आया है। ये बाइक एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 150 किलोमीटर तक चल सकती है। इसकी टॉप स्पीड करीब 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा बताई गई है।

इस तेजस बाइक कांवड़ को लाने वाले छात्र अक्षय कुमार का कहना है कि मैंने सोचा कि सब कांवड़ लेने जा रहे हैं, तो मैं भी जाऊं और ऐसी कांवड़ लाऊं, जिसे सारी दुनिया देखे।
आपको बता दे कि इस बाइक को बनाने वाले छात्र ने भारतीय वायु सेना के तेजस विमान की तर्ज पर अपनी बाइक का नाम तेजस रखा है। उन्होंने तेजस विमान की तरह ही इस बाइक को रूप देने की भी कोशिश की है। अक्षय बताते हैं कि उन्होंने ये नाम इसलिए रखा है की ताकि लोगों को लगे की ये इंडियन मेड है।
अक्षय ने कहा, ‘हम हरिद्वार से आए हैं और मेरठ जाएंगे. मैंने यह बाइक बनाई है. यह बैटरी से चलती है। इसमें मैंने 150 किलोमीटर की बैटरी लगाई है, जो 4 घंटे में चार्ज हो जाती है. मैंने सोचा कि सब कांवड़ लेने जा रहे हैं, तो मैं भी जाऊं.’ अक्षय ने बताया, मैंने इसे तीन दिन पहले ही तैयार किया है। मैं मोनार्ड यूनिवर्सिटी से बीटेक कर रहा हूं।

