उत्तराखंड में बिजली कर्मचारियों को मनाने का मोर्चा अब मंत्री हरक सिंह ने संभाला, अगर नहीं माने कर्मचारी तो और चरमरा जाएगी बिजली व्यवस्था…..

देहरादून : प्रदेश के ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत ने अब ऊर्जा कर्मचारियों को मनाने का मोर्चा संभाला है ऊर्जा कर्मचारियों के साथ हरक सिंह रावत की बैठक शुरू हो गई है ऐसे में उम्मीद की जानी चाहिए हरक सिंह रावत कर्मचारियों को मना लेंगे अलग ही बिजली कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से प्रदेश की बिजली व्यवस्था चरमरा ने लगी है उत्तराखंड राज्य में 27 जुलाई 2021 की प्रथम पाली से बिजली कर्मचारियों की चालू हड़ताल का असर दिखने लगा है।

रुड़की, उधम सिंह नगर और हरिद्वार के औद्योगिक क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है, जो विद्युत लाइनें ब्रेकडाउन में आ गई थी। अब उन्हें ठीक करने वाले सभी कर्मचारी हड़ताल पर डटे हैं जिस कारण से प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था पुन: बहाल नहीं हो पा रही है।हड़ताल पर बैठे ऊर्जा कर्मियों का आरोप है कि दिनांक 26 जुलाई 2021 को ऊर्जा सचिव की हठधर्मिता के कारण बिजली कर्मचारियों के साथ शासन की वार्ता विफल रही।

ऊर्जा सचिव दोपहर 12 बजे से रात्रि 10 बजे तक 10 घंटे के दौर वाली वार्ता में मुख्य बिन्दुओं पर वार्ता न करके इधर उधर की बातें ही करती रहीं जैसे मानों उत्तराखंड की जनता और कर्मचारियों की उन्हें कोई फिक्र ही न होबिजली कर्मचारियों की लम्बे समय से लंबित, जायज व न्याय पूर्ण समस्याओं व मांगों पर शासन द्वारा समाधान की पहल ना करते हुए जानबूझकर टालमटोल जारी रखी गई। जिससे बिजली कर्मचारियों को मजबूरी में हड़ताल का रास्ता अपनाना पडा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *