उत्तराखंड के हरिद्वार में सफाई के बाद शीशे की तरह चमकने लगीं मां गंगा! साफ करते हुए दिखा था रेलवे ट्रैक, लोग बोले- अद्भुत……..

हरिद्वार: हरिद्वार में सफाई के बाद खोली गई मां गंगा को देखकर लोग खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। क्योंकि सफाई के बाद मां गंगा इस तरह चमक रही माने शीशा। हर की पौड़ी पर स्नान शुरू होने के बाद अब इंटरनेट पर मां गंगा की सफाई दिखाते कई वीडियो वायरल है।

बीते 19 दिनों से हरिद्वार में मां गंगा में आने वाले पानी को रोका गया था। ताकि नदी की साफ-सफाई की जा सकें। इस बीच हमने इंटरनेट पर गंगा नदी से होकर गुजरे उस रेलवे ट्रैक को भी देखा, जो अंग्रेजों के जमाने में बनाया गया था। हालांकि, यह कोई रेगुलर रेलवे ट्रैक नहीं था। मगर सफाई के दौरान हर साल यह देखा जाता है। ऐसे में अब जब मां गंगा में दोबारा पानी छोड़ दिया गया है, तो उसकी सफाई के वीडियोज भी वायरल हो रहे हैं।

सफाई के बाद मां गंगा की वीडियो शेयर करने वाले चंचल कुमार बताते हैं कि आप जो वीडियो देख रहे हैं। यह कोई AI वीडियो नहीं है। बल्कि ये हरिद्वार में बहने वाली मांग के बिल्कुल ताजा दृश्य है।

​चंचल वीडियो में बताते है कि मां गंगा की इस तरह सफाई हुई है कि 5-5 फुट नीचे तक की गहराई साफ नजर आ रही है। चंचल का कहना होता है कि इतना साफ गंगाजल वो इतिहास में पहली बार देख रहे हैं।

ऐसे ही साफ रहे मां गंगा
मां गंगा की चंचल ने जो वीडियो बनाई है, उसमें घाट भी देखने को मिलते है। बीते कुछ सालों में मां गंगा को इतना साफ देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी काफी शॉक्ड है और कमेंट्स में यही लिख रहे हैं कि मां गंगा इसी तरह साफ रहनी चाहिए। कई इंफ्लूएंसर्स ने सफाई के बाद चमकती मां गंगा की अलग-अलग एंगल से वीडियो बनाकर शेयर किए है। जो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

​धीरू बोहारा व्लॉगर ने मां गंगा की सफाई की जो वीडियो शेयर की है। उसमें मां गंगा बिल्कुल साफ चमकती दिखती है। धीरू बताते हैं कि 19 दिन बाद मां गंगा जब खुली तो नदी का जल बिल्कुल ‘नीला और पारदर्शी दिख रहा था।’ बताते चलें कि जब मां गंगा की सफाई हो रही थी, तब भी 175 साल पुरानी रेलवे की पटरियां पानी में देखने को मिली थी।

अब गंदा मत करना!
साफ-सुथरी मां गंगा नदी को देखने के बाद कमेंट्स में हर कोई श्रद्धालुओं से यही अपील कर रहा है कि अब मां गंगा को गंदा ना करें। एक यूजर ने लिखा कि ‘काश इतना ही हमेशा साफ रहें, भगवान करें।’ दूसरे यूजर ने कहा कि प्लीज इसे वापस गंदा मत करना। मुझे उम्मीद है कि लोगों में अपने देश को साफ-सुथरा रखने का सिविक सेंस अब पनपेगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *