उत्तराखंड में राजनाथ सिंह और सीएम धामी ने प्रसिद्ध निशानेबाज स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि…….

देहरादून: देहरादून के मझौन में आयोजित त्रयोदशी संस्कार में शामिल हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री, उप मुख्यमंत्री और कई दिग्गज नेता। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को देहरादून के मझौन पहुंचकर देश के प्रसिद्ध निशानेबाज एवं पद्मश्री स्वर्गीय जसपाल राणा के त्रयोदशी संस्कार में शिरकत की। दोनों शीर्ष नेताओं ने स्वर्गीय श्री जसपाल राणा के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

​इस अत्यंत दुखद घड़ी में केंद्रीय रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और इस असहनीय दुख की घड़ी में परिवार को धैर्य एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

कई राजनीतिक दिग्गजों ने जताया शोक
​शोक सभा में दिवंगत निशानेबाज को नमन करने के लिए देश और प्रदेश की कई बड़ी राजनीतिक हस्तियां मौजूद रहीं।

इस अवसर पर मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सौरव बहुगुणा, विधायक खजान दास, सांसद डॉ. महेश शर्मा, सांसद अजय भट्ट, राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी तथा नोएडा के विधायक पंकज सिंह सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने स्व. जसपाल राणा के देश के प्रति योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *