आज दिन मंगलवार 22 जून का कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे जानिए अपना राशिफल …

मेष ::आज का दिन आपके लिए उन्नति के नए-नए मार्ग खोलेगा। आज आपको आपके कार्यक्षेत्र व नौकरी में कुछ अधिकार दिए जा सकते हैं, जिन्हें आप अच्छे ढंग से निभाएंगे, जिससे खुश होकर आपके अधिकारी आपकी पदोन्नति भी कर सकते हैं। आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपनी सभी जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। आज आपकी संतान के विवाह मे आ रही बाधा दूर होगी। सायंकाल का समय आज आप अपने माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

 

वृष ::आज का दिन कुछ भागदौड़ भरा रह सकता है। आज आप अपने घर व परिवार के सभी कार्यों को निपटाने में व्यस्त रहेंगे। सांयकाल के समय किसी भी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, लेकिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। आज आपका अपने घर परिवार के सदस्यों से कोई वाद-विवाद उत्पन्न हो सकता है, उसमें आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा और बड़ों की बात मानना काफी हद तक अच्छा होता है, इसलिए उनकी बात मानें। आज परिवार के और से भी आपको सहयोग प्राप्त हो सकता है।

 

मिथुन ::आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। ऑफिस में भी आपको सम्मान प्राप्त हो सकता है। आज आप अपने पुराने कर्ज को चुकाने में सफल रहेंगे, जिसमें परिवार के सदस्य आपकी मदद करेंगे, जिससे पारिवारिक एकता बढ़ेगी। सामाजिक व धार्मिक क्षेत्र में भी आज आप की गति बढ़ती दिख रही है। आज आप अपनी माताजी को कोई उपहार भेंट कर सकते हैं, जिसमें उन्हें खुशी होगी। ससुराल पक्ष से भी आज आपको धन्यवाद मिलता दिख रहा है। सामाजिक कार्यों में भी आगे बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।

 

कर्क ::आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में भी आज आपको अच्छी सफलता प्राप्त होगी। रात्रि का समय आज आपका कुछ समय परिजनों के साथ व्यतीत करेंगे, इससे आपके हर्षोल्लास में वृद्धि होगी। यदि आप किसी संपत्ति को खरीदने का मन बना रहे थे, तो उसके लिए आज दिन तक रहेगा। आज आपको अपने किसी दोस्त की मदद के लिए भी आगे आना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आज अपने परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं।

 

सिंह ::आज का दिन आपके लिए कुछ आश्चर्यचकित करने वाला रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, वह अधिक मेहनत ना किए हुए भी पूर्ण होगा, जिससे आपको हैरानी होगी और आप अपने सभी कार्यों को आसानी से पूरे करेंगे। दुकान का कार्यालय में आज आप टीम वर्क के जरिए किसी समस्या का समाधान निकालने में कामयाब रहेंगे। यदि आज आप अपने नौकरी में किसी दूसरे की बात करेंगे तथा आपको लाभ होगा। यदि आज व्यापार के लिए कोई निर्णय लेना पड़े, तो बहुत ही सोच-विचार कर लें।

 

कन्या:: आज का दिन थोड़ा अलग सा भरा रह सकता है। यदि आज आप अपने व्यवसाय में आलस्य दिखाएंगे, तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज नौकरी में आपको अपनी महिला सहकर्मी व अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है, जिससे आपके अधिकारों के वेतन में वृद्धि होगी। कार्यालय में भी आज कोई नया परिवर्तन होगा, जिससे आपको लाभ भी अवश्य होगा। यदि आज आपकी नौकरी में किसी चीज से हटकर कोई बात होगी तो फायदा होगा, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा, नहीं तो वह आपका बना बनाया काम बिगड़ सकता है।

 

तुला ::आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा और आज आपकी किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपको अपने बिजनेस में फायदा होगा। किसी नए कार्य की शुरूआत करने से पहले संवैधानिक और तकनीकी पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें, नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज आप अपने घर के पुराने लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने की कोशिश करेंगे, जिसमें सफल भी होंगे। व्यापार के लिए आज आपको कुछ यात्रा भी करनी पड़ सकती है, इसका आपको लाभ अवश्य होगा।

 

वृश्चिक ::आज का दिन आपके लिए उन्नति के अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। आज आपको हर कार्य में खुशी का अनुभव होगा क्योंकि आज आप जिस कार्य में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी, इसलिए आज उन्ही कार्य को करने की कोशिश करें, जो आपको अधिक प्रिय हो। कार्यक्षेत्र हो या घर आज सभी उत्तरदायित्वों को आप सफलतापूर्वक निभा लेंगे। यदि आपका कोई कानूनी मुकदमा चल रहा है, तो उसमें सफलता प्राप्त हो सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता के साथ देव दर्शन आदि की यात्रा के लिए लेकर जा सकते हैं।

 

 

धनु ::आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आप अपने घरेलू सामानों की खरीदारी पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, जिसमें आपको अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर रखना होगा, नहीं तो वह आपकी आर्थिक स्थिति को बिगाड़ सकता है यदि आज आपकी कोई लंबे समय से पुरानी देनदारी चल रही थी, तो आज आप उससे मुफ्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज आपके सुझावों का स्वागत हो सकता है, जिसके आपको बेहद सुखद परिणाम मिलेंगे, लेकिन यह देख कर आपके कुछ शत्रु भी उत्पन्न हो जाएंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

 

 

मकर ::आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। आपके परिवार में आपके भाई व बहन के विवाह का प्रस्ताव मंजूर हो सकता है, जिससे परिवार के सदस्यों ने खुशी की लहर दौड़ेगी। यदि आज आपका कोई रिश्तेदार आपसे उधार मांगे, तो सोच-विचार करें, क्योंकि वह धन बाद में आपके रिश्ते में दरार डाल सकता है। सायंकाल का समय आज आपको अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। यदि आपका लंबे समय से कहीं धन फंसा हुआ था, तो फिर आज आपको प्राप्त हो सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी।

 

कुंभ:: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और उसमें कुछ धन भी व्यय करेंगे। राजनीति से जुड़े जातकों के लिए आज दिन उत्तम सफलता लेकर आएगा। आज नौकरी से जुड़े जातकों के मान-सम्मान में भी आज वृद्धि होगी। संतान पक्ष की ओर से भी आज आपको कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आज उनके भविष्य की चिंता कम होगी। विद्यार्थियों को आज रणनीति बनाकर पढ़ना होगा, नहीं तो वह परीक्षा में सफलता नहीं पा सकेंगे।

 

मीन ::आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों के कार्यालय में आज उनके सहयोगी उनके अधिकारियों से उनकी चुगली कर सकते हैं, इसलिए उनको सावधान रहना होगा। व्यापारियों की आज कहीं फंसा हुआ धन प्राप्त हो सकता है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। यदि आज किसी संपत्ति की खरीदारी का मन बना रहे थे, तो उसमें भी आज आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। जीवनसाथी की ओर से आज आपको पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। ननिहाल पक्ष से आज आपको धन लाभ प्राप्त होता दिख रहा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *