उत्तराखंड के हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, जनता की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश………

हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत हल्द्वानी पहुंचे। एफटीआई हेलीपैड पर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की तथा उनकी कुशलक्षेम पूछते हुए जनसमस्याएं सुनीं।

मुख्यमंत्री ने जनता से प्राप्त समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जन-समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए लोगों की समस्याओं का त्वरित और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

एफटीआई हेलीपैड पर हुआ स्वागत
मुख्यमंत्री के एफटीआई हेलीपैड पहुंचने पर कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल, विभिन्न दर्जा प्राप्त राज्य मंत्रीगण एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात के दौरान जनहित से जुड़े विषयों पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *