आज दिन शनिवार 29 जनवरी क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे जानिए अपना राशिफल….

मेष: आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि आज आप अपने कार्य क्षेत्र में कुछ बदलाव करने की सोच रहे हैं, तो वह भी आपके लिए लाभदायक रहेंगे, लेकिन आज आपको यदि कोई पहले से रोग था, तो उसके कष्टों में वृद्धि हो सकती है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे और आप अपने कुछ कामों को आगे के लिए भी चला सकते हैं, लेकिन आपको ऐसा करने से पहले अपना यदि कोई कानूनी कार्य हो, तो उसे आगे के लिए ना टलाएं, नहीं तो वह लंबा खिंच सकता है। सायंकाल के समय आज आप अपने व्यवसाय की कुछ योजनाओं को बनाएंगे, जिनके लिए आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेनी पड़ सकती है।

 

 

 

वृषभ: आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है, जो लोग विदेशों से शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, उनको आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। आज आप अपने लिए भी कुछ समय निकालेंगे और अपने लिए कुछ नए कपड़े, मोबाइल, लैपटॉप आदि खरीद सकते हैं, जिसे देखकर आपके परिवार का ही कोई सदस्य आपसे ईष्या कर सकता है, लेकिन आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। संतान को यदि कोई परेशानी थी, तो आज वह भी दूर हो सकती है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। आज आप अपने माता पिता के आशीर्वाद से जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें सफलता अवश्य करेंगे, लेकिन यदि आज परिवार के किसी सदस्य के भविष्य से संबंधित किसी निर्णय को लेना हो, तो उसमें परिवार के सदस्यों से सलाह मशवरा अवश्य करें।

 

 

 

मिथुन: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप अपने व्यवसाय के कार्य को जल्दी समाप्त करके अपने घर आएंगे और अपने दिन का काफी समय अपने परिवार के सदस्यों के साथ व्यतीत करेंगे, जिससे यदि एक दूसरे के मन में कोई कलह चल भी रही थी, तो वह आपसी बातचीत से समाप्त होगी। आज आपको जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य हर मात्रा में मिलता दिख रहा है, जिसके कारण आपका जीवनसाथी के प्रति प्रेम और गहरा होगा। परिवार के किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह आज किसी परिजन की मदद से दूर होती दिख रही है, जिसके कारण आप व आपके परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेंगे।

 

 

 

कर्क: आज का दिन आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि का दिन रहेगा, लेकिन आप अपने बढ़ते कॉन्फिडेंस के चक्कर में किसी से कोई गलत वादा कर सकते हैं, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। यदि आपने उस वादे को पूरा नहीं किया, तो उसके लिए आपको सुनने को मिल सकता है। आपके रिश्तों में भी कोई लंबी दूरी आ सकती है, लेकिन आज आप अपनी काफी समस्याओं को अपनी बुद्धि का प्रयोग करके सफल कर कर सकते हैं। यदि आज आपको निवेश करने का मौका मिले, तो दिल खोलकर करें, क्योंकि वह भविष्य में आपको भरपूर लाभ दे सकता है। आज आप अपनी किसी समस्या के कारण परेशान रहेंगे, जिसको आप अपनी संतान से साझा कर सकते हैं।

 

 

 

सिंह: आज का दिन उन लोगों के लिए बेहतर रहने वाला है, जो लोग विदेशों से पढ़ाई कर रहे हैं, क्योंकि आज उन्हें अपने गुरुजनों की मदद से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिसकी वह लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। आज आपको पैतृक संपत्ति मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, जिसके कारण आपकी संपत्ति में भी इजाफा होगा। आज आपके सामाजिक स्तर पर भी कुछ अच्छे फल प्राप्त होंगे। यदि आज आप व्यवसाय में अपने माता-पिता से सलाह मशवरा करके किसी नई योजना को बनाएंगे, तो उसमें आपको सफलता अवश्य हासिल होगी। आज आप अपने ननिहाल पक्ष के लोगों से अपनी माता को मिलवाने लेकर जा सकते हैं। जीवनसाथी की ओर से भी आज आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

 

 

 

कन्या: आज आपको अपने व्यवहार में परिवर्तन लाने की कोशिश करनी होगी, तभी आप अपने कामों में सफलता हासिल कर सकेंगे। आज आपको अपने किसी पिछले किए हुए व्यवहार के कारण पछताना पड़ सकता है, जिसके लिए आप अपने किसी परिजन से माफी भी मांग सकते हैं। आपको राजनीति की दिशा में भी सोच समझकर कदम आगे बढ़ाना बेहतर रहेगा, नहीं तो आपको किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। आज आपको अपने भाई बहनों से भी कुछ मदद प्राप्त हो सकती है।

 

 

 

तुला: आज आप अपने बेवजह के खर्चों के कारण परेशान रहेंगे, जिन पर आपको लगाम लगानी होगी, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है, जो लोग धीमी गति से चल रहे व्यवसाय के लिए किसी व्यक्ति या संस्था आदि से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो वह उनको आसानी से मिल जाएगा, जिसके कारण वह अपने व्यापार की कुछ योजनाओं को भी सफल कर पाएंगे, जो लोग विदेशों से जुड़ा व्यवसाय करते हैं, उनको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। यदि नौकरी में कार्यरत लोग किसी नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आज उनकी यह इच्छा पूरी होगी, उनको कोई और बेहतर अवसर मिल सकता है।

 

 

 

वृश्चिक: आज आपको कुछ ऐसे लोगों से सतर्क रहना होगा, जो आपका फायदा उठाने की कोशिश करते हैं, क्योंकि वह अपने फायदे के चक्कर में आपका नुकसान करवा सकते हैं और नौकरी में कार्यरत लोगों को अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करके ही किसी निर्णय को लेना बेहतर रहेगा, नहीं तो उनके अधिकारी उनकी पदोन्नति में बाधा डाल सकते हैं। आज आप अपने भाई बहनों के साथ मिलकर यदि किसी नए व्यवसाय को करेंगे, तो उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। छोटे व्यापारियों को आज मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण वह प्रसन्न रहेंगे व उनकी प्रसन्नता का कोई ठिकाना नहीं रहेगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

 

 

 

धनु: आज का दिन आपको लाभ दिलाने वाला रहेगा, लेकिन आपको अपने व्यवसाय के छोटे-छोटे लाभ के अफसरों को पहचानना होगा और उन पर अमल करना होगा, तभी आप उनसे लाभ हासिल कर पाएंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों के सीनियर से भी उनकी तारीफ करते नजर आएंगे। यदि आपका अपने पिताजी के साथ कोई मनमुटाव लंबे समय से चल रहा था, तो आज वह आज समाप्त होगा। आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। जीवनसाथी की तरक्की देख आज आपके मन में प्रसन्नता होगी। विद्यार्थियों को आज शिक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलने के कारण वह फूले नहीं समाएंगे।

 

 

 

मकर: आज का दिन विद्यार्थियों के लिए सफलता दिलाने वाला रहेगा। यदि आज आप किसी परीक्षा के लिए आवेदन करेंगे, तो उसमें वह सफलता अवश्य हासिल करेंगे। आज सायंकाल का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में जा सकते हैं। जहां आपको किसी से भी बातचीत करते समय अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आप संतान की तरक्की देखकर प्रसन्न होंगे, लेकिन आज आप अपने घर की रंगाई पुताई पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। आज यदि आपकी अपने भाई बहनों से कोई तनाव की स्थिति चल रही थी, तो वह भी आज समाप्त होगी।

 

 

 

कुंभ: आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा, जो लोग पहले से किसी बीमारी से परेशान चल रहे हैं, उनके कष्टों में वृद्धि होगी, जिसके कारण वह परेशान रहेंगे और उनका स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा। आज आपको अपने व्यवसाय में भी अपने मन की बात किसी को साझा करने से पहले ध्यान देना होगा कि वह आपका मित्र है अथवा शत्रु, आपको अपने शत्रुओं को भी पहचानने की आवश्यकता है, क्योंकि वह आपके मित्र के रूप में आपके आस पास हो सकते हैं। यदि आपने ऐसे किसी व्यक्ति पर भरोसा किया, तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आज आपको अपने जीवनसाथी की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

 

 

 

मीन: आपका वैवाहिक जीवन आनंदमय रहने वाला है, क्योंकि आज उसमें आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आज आप अपने व्यवसाय में आ रही परेशानियों को हल करने के लिए अपने पिताजी से मदद मांगनी पड़ सकती है, जो लोग साझेदारी में किसी व्यवसाय को करते हैं, उन्हें आज मन मुताबिक लाभ मिलेंगे, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। आज आपको अपने किसी मित्र पर भरोसा करने से पहले ध्यान देना होगा कि कहीं वह आपको धोखा तो नहीं दे। नौकरी कर रहे जातकों को आज कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है, जो उनको प्रिय हो, जिसे वे आसानी से सायंकाल तक समाप्त करके अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *