आज दिन सोमवार 29 मार्च क्या कहतें हैं आपकी किस्मत के सितारें-जानिए राशिफ़ल ….

 

मेष:: आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रहेगा, लेकिन आप अपने व्यवसाय के लिए कुछ नहीं योजनाएं बनाएंगे, जो आपको भविष्य में लाभ देगी। आज आपको सावधानीपूर्वक वही कार्य करना होगा, जिससे आपका आत्मसम्मान बढ़े और आपको भरपूर लाभ हो। आज आपके परिवार का कोई सदस्य आपको कोई शुभ सूचना दे सकता है, जिससे आपकी बाचे खिल उठेंगी। व्यापार मे लोगों के प्रति आज आपका नजरिया काफी बदल सकता है। आज आपको अपने व्यवसाय में प्रसन्नता का माहौल रखना होगा।

 

 

वृषभ:: आज का दिन आपके लिए उत्तम उन्नति का रहेगा। आपकी मन व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन संपत्ति के लिए किए गए कार्य भी आज उत्तम लाभदायक रहेंगे। व्यापार करने वाले लोगों को आज उनका रुका हुआ। धन प्राप्त हो सकता है। व्यापार के क्षेत्र में आज आपके नए सहयोगी भी बन सकते हैं, जो आपको सफलता देंगे। आज आप का राजनीतिक क्षेत्र बढ़ा हुआ दिखेगा, जिसमें आप की वाहवाही होगी। जीवनसाथी की सलाह आपके व्यापार को आगे बढ़ाने में सहायक होगी।

 

 

मिथुन:: आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने व्यवसाय के लिए कुछ भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिसका आपको भरपूर लाभ मिलेगा। आज आपको संतान के किसी काम से भी खुशी होगी। यदि आपका कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है, तो आज वह पूरा होता दिख रहा है। आज परिवार के सभी सदस्यों के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। सायंकाल के समय पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं, जिससे आपके मन में खुशी का भाव रहेगा।

 

 

कर्क:: आज का दिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। व्यस्तता के कारण आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, इसलिए ध्यान रखें। खाने-पीने से परहेज रखें। आज आप अपने माता-पिता से परिवार के कुछ मुद्दों पर सलाह मशवरा करेंगे, जिससे आपका तनाव कम होगा। संतान के भविष्य की चिंता सता सकती है। विद्यार्थियों को आज अपने सीनियर्स की मदद की आवश्यकता होगी। आपके कुछ खर्चे अधिक रहेंगे, जो आप को ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे।

 

 

सिंह:: आज का दिन आपके परिवार में सुख समृद्धि का होगा। सायंकाल का समय आप अपने परिवार के छोटे सदस्यों के साथ खेलने कूदने में व्यतीत करेंगे। आज आपके घर में किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। व्यापार में आज आपको अपने सहयोगियों की मदद की आवश्यकता होगी। सच्ची निष्ठा से किये कार्यों में आज सफलता प्राप्त होगी। अपनी नौकरी और व्यवसाय में आज अपने क्रोध पर काबू रखना होगा और अपनी वाणी में मधुरता लानी होगी, तभी आपके कार्यों में सफलता मिलती दिख रही है।

 

 

कन्या:: आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपका परोपकार के कार्य में मन लगेगा। समाज में आपके कार्यों की प्रतिष्ठा होगी। भाई बहनों से आपको सहयोग व सानिध्य प्राप्त होगा। नौकरी से जुड़े जातकों के लिए आज प्रमोशन के योग बन रहे हैं। व्यापार में आज कोई नई डील फाइनल हो सकती है। यदि आज कोई संपत्ति खरीदने का विचार बना रहे हैं, तो उसके चल व अचल पहलुओं को अच्छे से जांच लें, नहीं तो मुसीबत में पड़ सकते हैं।

 

 

तुला:: आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज आप अपने जीवनसाथी से अपने दिल की बात कहेंगे। संतान से संबंधित कोई फैसला आज आप अपने पिताजी की सलाह से लेंगे, जो आपके लिए उत्तम लाभदायक रहेगा। आपके कार्यक्षेत्र में आज आपको प्रशंसा सुनने को मिलेगी। नौकरी व व्यवसाय के क्षेत्र में आय के नए साधन बनेंगे। आज आपके भाई से कुछ धन उधार लेना पड़ सकता है। आज आप अपने जीवन साथी के लिए कोई उपहार ला सकते हैं। शाम का समय आप अपने मित्रों के साथ सैर सपाटे में व्यतीत करेंगे।

 

 

वृश्चिक:: आज का दिन आपके लिए प्रेरणा लेकर आएगा। आज आपकी नौकरी व व्यवसाय में शत्रु प्रबल रहेंगे और आपके परिवार में सुख व समृद्धि आएगी और सुख के साधनों में वृद्धि होगी। नौकरी पेशा लोगों को आज अपने प्रोजेक्ट में सफलता प्राप्त होगी। किसी विशेषज्ञ की सलाह आपके बिजनेस को आगे बढ़ाने में सहायक होगी। आज आप अपने भाई के स्वास्थ्य के लिए परेशान रहेंगे। यदि कोई परेशानी हो तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

 

 

धनु:: आज का दिन आपके व्यवसाय के लिए उत्तम लाभदायक रहेगा। आज अकस्मात आपको बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आपको आपके भविष्य की चिंता कम होगी। आज आप संतान के भविष्य से संबंधित कोई कठिन फैसला ले सकते हैं। आज आपको अपनी नौकरी में वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न होने से बचाना होगा, नहीं तो यह झगड़ा कानूनी हो सकता है। मामा पक्ष से भी आज आपको धन लाभ होने की भरपूर उम्मीद है।

 

 

मकर:: आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। दिन में व्यस्तता अधिक रहेगी, लेकिन फिर भी आप अपने जीवन साथी के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे, जिससे उनके चेहरे पर खुशी का भाव दिखेगा। आज दोपहर तक आपको अपने रुके हुए सभी कार्यों को निपटाना होगा, नहीं तो वह आपके लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। ससुराल पक्ष से आज आपको सम्मान मिलता दिख रहा है। आपके कार्यक्षेत्र में आज सभी लोग आपसे खुश नजर आएंगे।

 

धनु:: इस राशि वालों आज खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपको धन लाभ होने के योग बन रहे है। रचनात्मक काम में लगे लोगों को आज बड़ी सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे, आप उनके साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। आप अपनी भावनाओं को लेकर कुछ सोच-विचार कर सकते हैं। दोस्तों के साथ रिश्तें बेहतर होंगे। आपको किसी काम में फायदा भी होगा। धन-धान्य में की वृद्धि होगी।

 

 

कुंभ:: इस राशि वाले आज आप अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय बितायेंगे। आज आप कोई ऐसा काम करेंगे, जिससे आपकी तारीफ होगी। किसी भी नए ऑफर के लिए आप तैयार रहेंगे। खुशियां कभी भी मिल सकती है। सामाजिक कामों में आप सफल होंगे। आपका कोई खास काम समय से पूरा हो जायेगा। भाई बहन किसी काम में आपसे सहयोग मांग सकते हैं। सेहत का खास ख्याल रखें। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

 

मीन:: इस राशि वालों को आज कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। संतान के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी। किसी पुरानी बात को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जाएगा। जितना हो सके, घर में समय बिताएं। इससे सबके साथ आपके रिशतें बेहतर होंगे। आपके घर में किसी से बहस भी हो सकती है तो आज वाणी पर सयम रखें। जीवन में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *