उत्तराखंड में तो क्या कल बीजेपी का दामन थाम लेंगे किशोर उपाध्याय….

देहरादून : कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार किशोर उपाध्याय कल बीजेपी का दामन थाम सकते हैं bjp सूत्र बताते हैं कि प्रदेश प्रभारी प्रह्लाद जोशी , सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौसिक उन्हें बीजेपी की सदस्यता दिला सकते हैं । दरअसल, चर्चा है इस वजह से भी है क्योंकि पिछले कुछ दिनों पहले कांग्रेस संगठन ने किशोर उपाध्याय को सभी पदों से हटा दिया था जिसके बाद से ही किशोर उपाध्याय नाराज चल रहे थे। तो वहीं, दूसरी ओर बताया जा रहा है कि किशोर उपाध्याय लगातार भाजपा संगठन के संपर्क में बने हुए थे।

यही वजह है कि टिहरी विधानसभा सीट के लिए दोनों ही मुख्य पार्टियां कांग्रेस और भाजपा ने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान नहीं किया है। ऐसे में अगर आज किशोर उपाध्याय भाजपा का दामन थामते हैं तो उन्हें टिहरी विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया जा सकता है। दरअसल, टिहरी विधानसभा सीट पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय की अच्छी पकड़ है। यही वजह है कि दोनों ही पार्टियां किशोर उपाध्याय से आस लगाए बैठे हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *