उत्तराखंड के आयुष कॉलेजों में 553 खाली सीटें, अब देशभर के छात्रों को मिलेगा दाखिले का सुनहरा मौका………

देहरादून: उत्तराखंड के आयुष कालेजों में प्रवेश की प्रक्रिया अंतिम दौर में है, लेकिन 553 सीटें अभी खाली हैं। इनमें राज्य कोटा की 495 और आल इंडिया कोटे की 58 सीटें शामिल हैं। सीटें खाली न रह जाएं, इसके लिए अब दूसरे राज्यों के अभ्यर्थियों को भी प्रवेश का मौका दिया जाएगा।

निजी आयुष कालेजों में बड़ी संख्या में सीटें खाली रहने पर कालेजों के प्रतिनिधियों ने हाल ही में उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलसचिव से मुलाकात की थी। उन्होंने कहा था कि देशभर में आयुर्वेद की पढ़ाई के इच्छुक अभ्यर्थी उपलब्ध हैं, लेकिन प्रदेश के निजी कालेजों में सीटें खाली हैं।

ऐसे में दाखिले के अवसर देशभर के पात्र अभ्यर्थियों तक पहुंचाए जाने चाहिए। विवि ने शासन से राज्य कोटा की खाली आरक्षित सीटों को अनारक्षित श्रेणी में परिवर्तित करने की अनुमति मांगी थी। इस पर शासन ने आदेश जारी कर दिया है। जिसके तहत आरक्षित सीटें रिक्त रहने पर पहले दूसरी आरक्षित श्रेणियों में परिवर्तित कर उत्तराखंड के पात्र अभ्यर्थियों को आवंटित की जाएंगी।

21 को मेरिट, 24 नवंबर को सीट आवंटन
आयुष यूजी की मापअप काउंसलिंग के लिए शुक्रवार तक आनलाइन पंजीकरण किया जा सकता है। 21 नवंबर को मेरिट सूची जारी होगी। 23 नवंबर को आरक्षित वर्ग और 24 नवंबर को अनारक्षित राज्य कोटे व आल इंडिया कोटे के अभ्यर्थियों को सीटें आवंटित की जाएंगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को हर्रावाला स्थित उत्तराखंड आयुर्वेद विवि के प्रशासनिक भवन में स्वयं उपस्थित होना होगा। आवंटित कालेज में प्रवेश की अंतिम तिथि 25 नवंबर दोपहर एक बजे है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *