कोटद्वार: तो अनिल बलूनी होंगे प्रत्याशी ! टिकट वितरण में एक गुट की मर्जी के बाद उठा सवाल….

देहरादून : भाजपा की पहली सूची में एक गुट का वर्चस्व साफ दिख रहा है। ऐसे में दूसरा गुट परेशान है। माना जा रहा है कि कोटद्वार सीट इस बार हॉट हो रही हैं। सूत्रों की मानें तो राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी को दूसरा गुट प्रत्याशी बनाने को दवाब बना सकता है।

भाजपा की ओर से 59 लोगों की सूची जारी हो चुकी है। अहम बात यह है कि इस सूची पर उत्तराखंड से बाहर रह रहे एक नेता की छाप साथ दिख रही है। सिटिंग विधायक का टिकट काट कर उस नेता के चहेते को टिकट दिया गया है। इसके अलावा कई अन्य सीटों पर भी उन्हीं नेताजी की छाप दिख रही है।

अब महज 11 सीटें की बाकी बची हैं। ऐसे में सबसे अहम सीट कोटद्वार की है। यहां से विधायक रहे हरक सिंह रावत खुद ही कश्मकम में हैं। लेकिन भाजपा के लिहाज से बात करें तो पार्टी का दूसरा गुट भी खासा सक्रिय हो चुका है। सियासी जानकारों का कहना है कि इस सीट से सांसद अनिल बलूनी भी प्रत्याशी हो सकते हैं। यहां बता दें कि पिछले दो सालों में बलूनी ने दिल्ली में अपने ताल्लुकातों के चलते उत्तराखंड को बहुत कुछ दिलवाया है।

यहां बता दें कि उत्तराखंड की सरकार भी दिल्ली में केंद्र सरकार के कामों को ही चुनावी मुद्दा बना रहा है। ऐसे में अगर बलूनी कोटद्वार से चुनाव लड़ते हैं तो भाजपा के दूसरे गुट की पेशानी पर बल पड़ना स्वाभाविक ही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *