आइये आज वेद दीपक कुमार से जानते है “दही से कैसे बनाया जाता है हेयर पैक”……..

हरिद्वार: लोग खाने में दही का प्रयोग पिछले कम से कम 4500 साल से कर रहे हैं। आज इसका सेवन दुनिया भर में किया जाता है। यह एक स्वास्थ्यप्रद पोषक आहार है। यह प्रोटीन, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन , विटामिन B6 और विटामिन B12 जैसे पोषक तत्वों से समृद्ध होता है। दही न केवल स्वास्थ्य के लिये ही अच्छी मानी जाती है बल्कि यह सौंदर्य निखारने में भी मददगार है।

दही चेहरे में निकलने वाले पिंपल, सन टैनिंग और अन्य विकार को सही कर के चेहरे को कोमल और चमकदार बना देती है। इसे सिर पर लगाने से रूसी, जुएं, बाल टूटने की समस्या, रूखे बालों की समस्या आदि सब सही हो जाती है।
दही से आप कई तरह के हेयर पैक बना सकती हैं और लाभ उठा सकती हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में-

दही हेयर पैक बनाने का तरीका-

*1. दही और नींबू:*
दही को फेंट कर उसमें बडे़ नींबू का रस मिलाइये और मिक्स कीजिये। इस मिश्रण को बालों में 10 मिनट के लिये लगा रहने दीजिये औरबाद में हल्के गुनगुने पानी और शैंपू से धो लीजिये, सारी रूसी गायब हो जाएंगी।

*2. दही और प्याज रस:*
प्याज को पीस कर उसमें से रस निकालिये और दही के साथ मिला कर सिर में लगा लीजिये। इससे सिर में जुएं या इंफेक्शन होगा तो सही हो जाएगा। इसे 15 मिनट बाद किसी शैंपू से धो लीजिये।

*3. दही और मेथी पत्ती:*
मेथी की पत्तियों को पीस कर उसमें दही मिलाइये। इस दही को सिर पर 15 मिनट के लिये लगा कर छोड़ दीजिये। मेथी के पत्ते बालों को मजबूत बनाएंगे और रूसी से छुटकारा दिलाएंगे।

*4. दही और हिना:*
बालों की कंडीशनिंग करने के लिये दही बहुत अच्छी होती है। दही के साथ भिगोई हुई हिना की पत्तियों मिलाएं और इन्हें बालों में लगा लें। इससे बालों में रंग चढेगा और बाल मुलायमहोगें।बालों में दही को ज्यादा समय के लिये नहीं रखना चाहिये नहीं तो सर्दी-जुखाम होने के चांस बढ़ जाते हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *