मांग-मांगकर खाएंगे बच्चे, नाश्ते में लौकी से बनाएं क्रिस्पी गलौटी कबाब, आसान है रेसिपी……..

देहरादून: लौकी की सब्जी खाकर बोर हो गए हैं तो इस बार स्वादिष्ट लौकी गलौटी कबाब बनाएं. लौकी, सोया चंक्स और चने की दाल से तैयार ये नरम और मसालेदार कबाब शाम के नाश्ते के लिए बढ़िया हैं। इन्हें घर पर बनाना भी बेहद आसान है।

अगर घर में लौकी की सब्जी खाकर बच्चे और बड़े मुंह बनाने लगते हैं, जबकि लौकी खाना सेहत के लिए भी अच्छा होता है। लौकी की सब्जी और पकौड़े तो अक्सर घरों में बनाई जाते हैं। मगर एक बार कद्दू के गलौटी कबाब बनाकर देखिए, उसे खाने के बाद भी कोई नहीं बता पाएगा कि वो लौकी से बने हैं। लौकी के गलौटी कबाब इतने टेस्टी बनते हैं कि उनका स्वाद हर किसी का दिल जीत लेता है।

ये कबाब इतने नरम और मुलायम बनते हैं कि खाते ही मुंह में घुल जाते हैं। खास बात यह है कि इस रेसिपी में लौकी के साथ सोया चंक्स और चने की दाल का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे कबाब का स्वाद बढ़ने के साथ इनमें प्रोटीन भी मिलता है। शाम की चाय हो या घर पर मेहमानों के आने का मौका, ये कबाब स्नैक्स के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं। आइए लौकी के गलौटी कबाब बनाने की आसान रेसिपी जानते हैं।

लौकी गलौटी कबाब बनाने के लिए सामग्री-

आधी मिडियम शेप की लौकी (कटी हुई)
1 कटोरी सोया चंक्स (भिगोकर पानी निचोड़ लें)
1 कटोरी चने की दाल (भिगोई हुई)
2 हरी मिर्च
3-4 लहसुन की कलियां
1 तेजपत्ता
2 सूखी लाल मिर्च
2-3 लौंग
4-5 काली मिर्च
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
थोड़ा बारीक कटा हरा धनिया
स्वादानुसार नमक
1 गिलास पानी
सेंकने के लिए घी या तेल

कैसे बनाएं लौकी गलौटी कबाब-

सामग्री को उबालें
सबसे पहले लौकी को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें। अब प्रेशर कुकर में लौकी, भीगी हुई चने की दाल और सोया चंक्स डालें। इसमें हरी मिर्च, लहसुन, तेजपत्ता, सूखी लाल मिर्च, लौंग, काली मिर्च और स्वादानुसार नमक मिलाएं। अब एक गिलास पानी डालकर कुकर का ढक्कन बंद कर दें। मध्यम आंच पर 3 सीटी आने तक पकाएं। इसके बाद कुकर का प्रेशर अपने आप निकलने दें।

तैयार करें पेस्ट
कुकर खोलकर मिश्रण में से तेजपत्ता निकाल दें। इसे थोड़ा ठंडा होने दें। अब सारी उबली हुई सामग्री को मिक्सर में डालकर बिना अतिरिक्त पानी मिलाए गाढ़ा और चिकना पेस्ट तैयार कर लें।

मिलाएं मसाले
तैयार पेस्ट को एक बड़े बर्तन में निकाल लें। इसमें लाल मिर्च पाउडर, भुना जीरा पाउडर और बारीक कटा हरा धनिया डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें, ताकि मसाले पूरे मिश्रण में बराबर फैल जाएं।

कबाब का आकार दें।
अब हाथों पर थोड़ा घी या तेल लगाएं। मिश्रण का थोड़ा हिस्सा लेकर गोल लोई बनाएं और हथेलियों से दबाकर टिक्की जैसा चपटा आकार दें। इसी तरह सारे मिश्रण से कबाब तैयार कर लें।

सुनहरा होने तक सेंकें।
एक नॉनस्टिक तवा या पैन गर्म करें और उसमें थोड़ा घी या तेल डालें। अब तैयार कबाब तवे पर रखें। इन्हें धीमी से मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंकें। ध्यान रखें कि कबाब पलटते समय टूटें नहीं, इसलिए उन्हें अच्छी तरह सिकने के बाद ही पलटें।

खास टिप: अगर कबाब का मिश्रण ज्यादा गीला लगे, तो उसे कुछ देर खुला रखकर अतिरिक्त नमी कम होने दें। इससे कबाब को आकार देना और तवे पर सेंकना आसान होगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *