यहाँ पर सचिवालय में अनुसचिव कर रहा था गलत काम, वीडियो हो गया वायरल, पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार….

लखनऊ : सचिवालय में तैनात महिला संविदाकर्मी से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी अनुसचिव को गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल, कुछ दिन पहले महिला ने अनु सचिव इच्छाराम यादव पर यौन शोषण का आरोप लगाया था।लखनऊ सचिवालय में तैनात महिला संविदाकर्मी से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी अनुसचिव को गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है।

दरअसल, कुछ दिन पहले महिला ने अनु सचिव इच्छाराम यादव पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। महिला ने 29 अक्टूबर को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बावजूद उसे गिरफ्तार नहीं किया गया। अब छेड़छाड़ का वीडियो जारी होने पर उसे 12 दिन बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस मामले में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर योगी सरकार पर निशाना साधा है। लिखा कि सचिवालय हो, सड़क हो या कोई स्थान यूपी में महिलाएं कहीं सुरक्षित नहीं। सरकार के महिला सुरक्षा के दावे की यही असलियत है।

कर रहा था घिनौनी हरकत
करीब पौने तीन मिनट से अधिक की इस वीडियो की शुरूआत में वह महिला कर्मी को पकड़ने नजर आता है। उससे महिला कर्मी छुड़ाने का प्रयास करती है। वीडियो में दिख रहा है कि अनुसचिव इच्‍छाराम यादव जबरन युवती को किस करता है। उसके बाद बार-बार उसके चेहरे, होठों और शरीर को हाथ लगा रहा है। युवती बार-बार उसका हाथ हटाती है और वह मुस्कुराकर बार-बार हाथ लगाता है। युवती का आरोप है कि अनुसचिव ने उसे नौकरी से निकलवाने की धमकी दी थी।

वह उसे धमकी देकर उसका जबरन यौन शोषण करता था। वह उससे भागती लेकिन, वह उसकी सीट पर आकर अश्लील हरकतें करने लगता। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने हुसैनगंज थाने में इसकी एफआइआर दर्ज की थी। इसके बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। अब जब वीडियो वायरल हुआ तो 12 दिन के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

लखनऊ के हसनगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता अल्पसंख्यक विभाग में संविदा पर तैनात हैं। पीड़िता ने कहा था कि इच्छाराम 2018 से लगातार छेड़छाड़ करता है। जब पूरी हद पार हो गई, तब पीड़िता ने आरोपी अनुसचिव का वीडियो बना लिया। वह उसे धमकी देकर उसका यौन शोषण करता था। वह उससे भागती लेकिन, वह उसकी सीट पर आकर अश्लील हरकतें करने लगता।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने हुसैनगंज थाने में इसकी एफआइआर दर्ज की थी। पुलिस के मुताबिक, विवेचना चल रही है। पीड़ित महिला को बयान दर्ज करने के लिए दो-तीन बार बुलाया गया है। दोनों तरफ के जो भी साक्ष्य होंगे उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *