घर में सो रहे युवक पर मिट्टी तेल छिड़ककर लगाई आग-अस्पताल में भर्ती…..

रुड़की। रुड़की में एक खौफनाक मामला सामने आया है। रात में घर के बरामदे में सो रहे एक युवक को किसी ने अचानक आग लगा दी गई जिससे वो बुरी तरह से झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के नगला इमरती गांव निवासी अमजद 28 दिसंबर की रात घर में सो रहा था। उसके पिता घर के अंदर सो रहे थे, जबकि अमजद उसकी मां और बहन बरामदे में सो रहे थे। देर रात को किसी ने मिट्टी का तेल छिड़ककर अमजद को आग लगा दी। इसपर उसने शोर मचा दिया। मां और बहन की नींद खुली तो उनके होश फाख्ता हो गए।

अमजद को आनन-फानन अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल, मामले को लेकर पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और इसे किसी विवाद से जोड़कर देख रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *