उत्तराखंड के अल्मोड़ा हैपिडा स्काईनैक्स को मिला नितिन गडकरी का साथ, उड़ने वाले वाहन के प्रोटोटाइप को मिलेगी वित्तीय मदद………

अल्मोड़ा: हैपिडा स्काईनैक्स के संस्थापक और हवा में उड़ने वाले वाहन का प्रोटोटाइप बनाने वाले रवि टम्टा ने नई दिल्ली में सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। गडकरी ने हैपिडा स्काईनैक्स को व्यक्तिगत हवाई परिवहन के क्षेत्र में भविष्य की संभावनाओं वाला प्रोजेक्ट बताते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

हैपिडा स्काईनैक्स के संस्थापक रवि टम्टा ने अपने हवा में उड़ने वाले वाहन के बारे में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री को विस्तार से जानकारी दी। केंद्रीय सड़क मंत्री नितिन गडकरी ने परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। साथ ही संबंधित विभागों के माध्यम से आवश्यक तकनीकी सहायता, वित्तीय सहयोग, मार्गदर्शन और अन्य संभावित मदद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

बताया महत्वपूर्ण कदम-
उन्होंने कहा कि इसे केवल एक उड़ने वाले वाहन के रूप में नहीं देखा जा रहा है, बल्कि इसे भारत में व्यक्तिगत हवाई परिवहन की नई अवधारणा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। परियोजना को तकनीकी और संस्थागत सहयोग मिलने से इसके विकास को गति मिलने की उम्मीद है।

रवि टम्टा ने देशवासियों से सहयोग, मार्गदर्शन और समर्थन जारी रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि टीम का लक्ष्य सड़क परिवहन से आगे बढ़कर आकाश आधारित व्यक्तिगत परिवहन की नई संभावनाएं विकसित करना है। इस मुलाकात के दौरान असम के मुख्यमंत्री हेमंता विश्वाशर्मा, केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा भी मौजूद थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *