उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू, 12 अक्टूबर को होगा मतदान, 14 को मतगणना……..

देहरादून: त्रिस्तरीय पंचायतों के रिक्त पदों पर उपचुनाव की प्रक्रिया के तहत संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखंड की अधिसूचना के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) डॉ. आशीष चौहान ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। चुनाव आगामी 12 अक्तूबर को होंगे।

जारी आदेश के अनुसार, जनपद की जिन ग्राम पंचायतों एवं क्षेत्र पंचायतों में रिक्त पदों पर उपचुनाव कराया जाना है, उन क्षेत्रों के संबंधित प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों में तत्काल प्रभाव से आदर्श आचार संहिता लागू रहेगी। यह आचार संहिता उपचुनाव की मतगणना समाप्त होने तक प्रभावी रहेगी। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि उपचुनाव से संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित

अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) देहरादून की ओर से जारी आदेश की प्रति संबंधित अधिकारियों एवं विभागों को आवश्यक कार्रवाई तथा व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए प्रेषित की गई है।
उत्तराखंड: चुनाव को लेकर कांग्रेस के हर नैरेटिव पर भाजपा की नजर, कोर कमेटी की बैठक में भी हुई चर्चा।

कहां किन पदों पर होगा चुनाव-

विकासखंड
चकराता-ग्राम पंचायत सदस्य-26
कालसी-ग्राम पंचायत सदस्य-14
विकासनगर-ग्राम पंचायत सदस्य-03, क्षेत्र पंचायत सदस्य-01(सभावाला, सामान्य)
सहसपुर-ग्राम पंचायत सदस्य-06, क्षेत्र पंचायत सदस्य-01 (क्यारकुली भट्टा, महिला)
रायपुर-ग्राम पंचायत सदस्य-10
डोईवाला-ग्राम पंचायत सदस्य 08

चुनाव कार्यक्रम
नामांकन पत्रों की बिक्री-30 सितंबर और एक अक्तूबर
नामांकन पत्रों की जांच-03 अक्तूबर
नाम वापसी-04 अक्तूबर
चुनाव चिन्ह आवंटन-05 अक्तूबर
निर्वाचन दिन-12 अक्तूबर
मतगणना-14 अक्तूबर

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *