उत्तराखंड के हल्द्वानी में आरटीओ दफ्तर में चली गोली, प्रशासनिक अधिकारी पर केस दर्ज………

हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में मंगलवार को गोली चलाने के मामले में चौकी प्रभारी दीपा जोशी की ओर से प्रशासनिक अधिकारी के खिलाफ प्राथमिकी पंजीकृत की गई है। गोली आफिस की अलमारी को पार कर फाइलों में धंस गई थी। गनीमत रही कि घटना में कोई कर्मचारी घायल नहीं हुआ।

मंगलवार दोपहर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र सिंह नेगी की पिस्टल से गोली चलने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया था। सूचना पद पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी। घटना के बाद चर्चा होने लगी कि पटल परिवर्तन की वजह से प्रशासनिक अधिकारी नाराज भी था। गोली चलने के तुरंत बाद वह फरार भी हो गया। अधिकारी असलहा लेकर मौके से फरार हो गया

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *