उत्तराखंड में मुख्यमंत्री धामी का रविवार को चंपावत-बनबसा दौरा, विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास………

चंपावत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल चंपावत व बनबसा दौरे पर रहेंगे। इस दौरान कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लोकार्पण, शिलान्यास और जन-कल्याणकारी कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे सर्किट हाउस चंपावत हैलीपेड पहुंचेंगे।

सर्किट हाउस में वे विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे तथा विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। दोपहर एक बजे सर्किट हाउस से रवाना होकर 1:05 बजे नागार्जुन पार्क पहुंचकर नवनिर्मित पार्क को जनता को समर्पित करेंगे।

1:40 बजे मुख्यमंत्री होटल न्यू तिवारी (निकट बस स्टेशन, चंपावत) पहुंचेंगे। यहां वे दोपहर 1:45 बजे से 2:45 बजे तक वे जनप्रतिनिधियों के साथ भेंट-वार्ता करेंगे। 2:45 बजे से 3:15 बजे का समय आरक्षित रहेगा।

3:35 बजे हेलीकाप्टर से रवाना होकर 3:50 बजे एनएचपीसी हेलीपैड बनबसा पहुंचेंगे। 4:10 बजे पाटनी तिराहा पहुंचेंगे तथा ‘रन फार नशा मुक्ति अभियान’ का शुभारंभ करेंगे। साथ ही सीएसआर के अंतर्गत टाटा योद्धा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

यहीं पर सीएम नव-स्थापित बजरंबली की मूर्ति का अनावरण करेंगे एवं सुन्दरकांड पाठ में सहभागिता करेंगे। 4:50 बजे वे मिनी स्टेडियम बनबसा पहुंचेंगे और बैडमिंटन कोर्ट के निर्माण कार्यों का शुभारंभ करेंगे।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं खेल किट का वितरण करेंगे। शाम 5:50 बजे मिनी स्टेडियम बनबसा से कार से अपने निजी आवास नगला तराई, खटीमा (ऊधमसिंहनगर) के लिए प्रस्थान करेंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *